अभिनंदन की वतन वापसी: बजा घंटा और शंख, भारत माता के लगाए जयकारे, जमकर हुई आतिशबाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी को लेकर भाजपाइयों ने शुक्रवार की शाम सुभाष चौराहे पर जश्न मनाया। हाथ में तिरंगा लिए भाजपाइयों ने यहां वंदे मातरम का उद्घोष भी किया। इस दौरान सुभाष चौराहे पर घंटा घड़ियाल बजाते हुए भाजपाइयों ने भारत माता की जय और अभिनंदन का वंदन है के नारे भी लगाए। भाजपाइयों ने रिहाई की खुशी में पटाखे भी फोड़े और एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। यहां भाजपा नेता पवन श्रीवास्तव ने कहा कि आज देश मजबूत हाथों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का मान एवं सम्मान बढ़ाया है। आज अभिनंदन की रिहाई पीएम मोदी की कूटनीतिक चतुराई एवं सराहनीय प्रयास का परिणाम रहा। हालांकि पाकिस्तान की ओर से अभिनंदन की रिहाई में देरी करने पर भाजपाइयों ने नाराजगी भी जताई। इस मौके पर आशीष गुप्ता, रविंद्र मिश्र, विनोद सोनकर, प्रशांत केसरवानी, संदीप चौहान, पतविंदर सिंह, कुशाग्र श्रीवास्तव, हरीश भारतीय, सोनू सोनकर, अनूप कुशवाहा, दिव्यांशु गौड़, मनीष सिंह, अतुल केसरवानी, सूर्यकांत त्रिपाठी, मयंक यादव आदि मौजूद रहे।
‘अभिनंदन’ स्वागत बार-बार, हर लड़ाई के लिए हमेशा तैयार
जांबाज अभिनंदन की रिहाई पर राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की ओर से सुभाष चौराहे पर ढोल-ताशे के बीच पटाखे एवं मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गईं। राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश दुबे ने कहा कि पूरा देश जवानों के साथ है, पाक जैसे मुल्क से हर स्तर पर हम लड़ाई के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम में सत्येंद्र दुबे, सत्या, सचिन निषाद, निशांत रस्तोगी, कृष्णा यादव, भानु प्रकाश तिवारी, श्याम प्रकाश द्विवेदी, हिमांशु द्विवेदी, आशुतोष, श्रीकांत आदि शामिल थे।
वहीं पीस ऑफ इंडिया की महिला पॉवर ब्रिगेड की अध्यक्ष रीटा सोढ़ी के नेतृत्व में विंग कमांडर की स्वदेश वापसी पर खुशियां मनाई गईं। रीटा सहित पारुल शर्मा, सरिता श्रीवास्तव, ज्योति यादव, ममता द्विवेदी,किरण, रजनी हांडा, श्याम जी, मनीष कनौजिया आदि ने भारत माता की जय, अभिनंदन की जय केनारे लगाए और मिठाइयां बांटीं।
लायंस ने कहा, अभिनंदन जिंदाबाद
लायंस क्लब इलाहाबाद की ओर से विंग कमांडर अभिनंदन के पाकिस्तान से सकुशल स्वदेश वापसी की खुशी में सुभाष चौराहे पर तिरंगा फहराकर इक्कीस किलो मिठाई बांटी गई। राष्ट्र का मस्तक ऊंचा करने वाले बहादुर अभिनंदन के शौर्य की प्रशंसा करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की गई। कार्यक्रम में पूर्व मंडलाध्यक्ष कुंवर बीएम सिंह, मंडल जनसंपर्क अधिकारी पंकज पाठक, अनिल जायसवाल, सतीश टंडन, हिमांशु गुप्ता, मनीष कोहली, अनिल श्रीवास्तव,अनीता अग्रवाल, आरके सिंह आदि शामिल थे।
कारोबारियों ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न
विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी की खुशी में शुक्रवार को इलाहाबाद केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दुबे के नेतृत्व में पदाधिकारियों सहित अन्य दवा व्यापारियों ने लीडर पर पटाखे छुड़ाकर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। इसी क्रम में सिविल लाइंस व्यापार मंडल के संरक्षक बलवीर कोहली, अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महामंत्री शिवशंकर सिंह, रितेश, विशाल कनौजिया आदि ने भी सिविल लाइंस में मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गईं।
अभिनंदन की वतन वापसी पर बांटीं खुशियां, चौराहे-चौराहे पर जमकर हुई आतिशबाजी
भारतीय वायुसेना के जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल वतन वापसी को लेकर पूरे दिन जबर्दस्त उत्सुकता और उत्साह बना रहा। शुक्रवार को भी मंदिरों में प्रार्थना, गुरुद्वारों में अरदास, गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाओं के साथ ही तमाम इबादतगाहों में जुमे की नमाज के दौरान भारतीय जांबाज की वतन वापसी के लिए दुआएं की जाती रहीं। वतन वापसी की प्रक्रिया आरंभ होने के साथ ही शहर में जगह-जगह आतिशबाजी करके, तिरंगे लहराकर और मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गईं। मीरापुर विकास परिषद की ओर से विंग कमांडर अभिनंदन की बिना शर्त वापसी पर शौर्य दिवस मनाते हुए मीरापुर हनुमान चौराहे पर खुशियां मनाई गईं। जुटे क्षेत्रीय निवासियों ने उत्साह में नाचते-गाते हुए राकेट, अनार, पटाखे भी दागे। ढोल-नगाडे़ बजाकर मिठाइयां भी बांटीं गईं। इस बीच भारतीय सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। खुशियां मनाने वालों में परिषद के अध्यक्ष धीरज नागर, प्रदीप चंद गुप्ता,सुमित श्रीवास्तव, सरदार सत्येंद्र सिह, शशि प्रकाश, विजय साहू, नीलू यादव, संदीप गुप्ता, सुभाष गुप्ता, दिलीप केसरी, विक्की चोपड़ा, राकेश मेहरोत्रा, उमेश मिश्रा, बब्बल, बच्चू आदि शामिल थे।
हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े लोगों ने उड़ाए अबीर गुलाल
विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई को लेकर हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े लोगों ने मेडिकल कालेज चौराहे पर जश्न मनाया। इस दौरान अबीर गुलाल उड़ाने के साथ युवा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिठाईया भी बांटी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह, राज वर्मा, मोनू गुप्ता, दिनेश यादव, कृष्णा कौशल, प्रांजल केसरवानी, राजवर्मा, सुजीत शर्मा, नीरज सोनकर, अनिल कुमार, अंकित रावत, राजू केसरवानी आदि मौजूद रहे।