फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Air Force employee commits suicide after Troubled by harassment from money lender in prayagraj

UP: 'तुम्हारी पत्नी को उठा ले जाऊंगा...कोई कुछ न कर पाएगा', इस शख्स की धमकी से परेशान एयरफोर्स कर्मी ने दी जान

Thu, 19 Jun 2025 04:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 19 Jun 2025 04:57 PM IST
सार

प्रयागराज में सूदखोर की प्रताड़ना से परेशान एयरफोर्स कर्मी फंदे से लटककर जान दे दी। आरोपी ने धमकाया था कि आज पूरे पैसे नहीं लौटाए तो तुम्हारी पत्नी को उठा ले जाऊंगा। 

विज्ञापन
Air Force employee commits suicide after Troubled by harassment from money lender in prayagraj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

प्रयागराज एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गांजा निवासी एक एयरफोर्स कर्मी ने सूदखोर की प्रताड़ना से परेशान होकर बुधवार दोपहर फंदे से लटक कर जान दे दी। सूदखोर ने फोन पर धमकी देते हुए कहा था कि आज ब्याज समेत मूलधन नहीं लौटाया तो तुम्हारी पत्नी को उठा ले जाऊंगा। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गांजा निवासी हेमेंद्र सिंह (35) एयरफोर्स में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। साथ ही गांजा में ही दूध डेयरी का संचालन भी करते थे। इनके पिता रामआसरे सिंह भी एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हुए हैं। परिवार में पत्नी मोना सिंह के अलावा दो बेटे हैं। 
विज्ञापन


चचेरे भाई कपिल देव सिंह ने बताया कि करीब एक साल पहले उनके भाई ने किसी काम से गांव के ही तिलक राज सिंह से ब्याज पर करीब डेढ़ लाख रुपये लिए थे। उसी पैसे को लेकर सूदखोर आए दिन उनके भाई को परेशान करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह भी तिलक राज ने उनके भाई के पास फोन किया और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि 10 प्रतिशत की दर से 70 हजार रुपये ब्याज हो गया है और उसे आज ही मूलधन समेत पूरा पैसा चाहिए। ऐसा न किया तो घर आकर बेइज्जत करूंगा और पत्नी को उठा ले जाऊंगा।

हेमेंद्र ने यह बात पिता को बताई तो उन्होंने सूदखोर को फोन कर शाम तक पैसे लौटाने की बात कही थी। चचेरे भाई ने बताया कि तिलक राज द्वारा धमकी दिए जाने के बाद से भाई हेमेंद्र परेशान हो गए। वह ड्यूटी पर भी नहीं गए। 

 

करीब 10 बजे हेमेंद्र घर से अपनी डेयरी पर चले गए और वहीं फंदे से लटक कर जान दे दी। इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी सूदखोर तिलक राज सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए घर पर दबिश दी जा रही है।
 

मेरा कुछ कर लोगे क्या...
चचेरे भाई ने बताया कि तिलक राज सूदखोरी का काम करता है। सीधे लोगों को सहायता का भरोसा देकर पहले उन्हें उधार पैसा देता है। इसके बाद उन्हें डरा धमका कर उनसे मूलधन का कई गुना ब्याज वसूलता है। जब एयरफोर्स कर्मी के पिता ने आरोपी के पास फोन कर बेटे को प्रताड़ित करने की बात पर नाराजगी व्यक्त की तो उसने धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारा बेटा मर गया तो तुम मेरा कुछ कर लोगे क्या।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed