{"_id":"64b78075e250529cf0061078","slug":"air-force-day-will-be-celebrated-in-prayagraj-this-year-air-show-will-be-held-in-the-parade-ground-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Air force : इस साल प्रयागराज में मनाया जाएगा वायु सेना दिवस, परेड मैदान में होगा एयर शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Air force : इस साल प्रयागराज में मनाया जाएगा वायु सेना दिवस, परेड मैदान में होगा एयर शो
Wed, 19 Jul 2023 11:49 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:49 AM IST
सार
वायु सेना दिवस पर आठ अक्तूबर को वृहद स्तर पर आयोजन होते हैं। इस मौके पर आमतौर पर दिल्ली मुख्यालय में परेड और फ्लाई पास्ट का आयोजन होता रहा है। पूर्व में पालम फिर हिंडम एयरपोर्ट पर आयोजन हुआ है, लेकिन पिछले वर्ष चंडीगढ़ में आयोजन हुआ था।
विज्ञापन
वायुसेना दिवस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायु सेना दिवस आठ अक्तूबर को इस बार प्रयागराज में मनाया जाएगा। परेड मैदान में एयर शो होगा और बमरौली परिसर में आयोजित परेड में वायु सेना के जवान ताकत दिखाएंगे। मंगलवार को वायु सेना एवं जिला प्रशासन की बैठक में आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
वायु सेना दिवस पर आठ अक्तूबर को वृहद स्तर पर आयोजन होते हैं। इस मौके पर आमतौर पर दिल्ली मुख्यालय में परेड और फ्लाई पास्ट का आयोजन होता रहा है। पूर्व में पालम फिर हिंडम एयरपोर्ट पर आयोजन हुआ है, लेकिन पिछले वर्ष चंडीगढ़ में आयोजन हुआ था। इसी क्रम में इस बार प्रयागराज में आयोजन की घोषणा की गई है। इस तरह से यह दूसरा मौका है जब दिल्ली से बाहर वायु सेना दिवस का आयोजन होगा।
विज्ञापन
इसी क्रम में मंगलवार को आयोजन एवं तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में सेना के अफसरों के अलावा डीएम संजय कुमार खत्री भी मौजूद रहे। अफसरों के अनुसार परेड मैदान पर एयर शो का आयोजन होगा। इसमें वायु सेना के लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा बमरौली परिसर में परेड होगी। सेना के पीआरओ समीर गंगाखड़ेकर ने बताया कि इस बार प्रयागराज में वायु सेना दिवस के आयोजन की तैयारी है। आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर होगा। बैठक में इसकी तैयारी पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
सितंबर में भोपाल में होगा एयर शो
मध्य वायु कमान के अंतर्गत सितंबर में भी एयर शो कराने की तैयारी है। इसका आयोजन भोपाल में होगा। पीआरओ ने बताया कि जल्द ही इसका प्रारूप तैयार किया जाएगा।