फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Air Force Day: MiG-21 handed over command to Rafale, was inducted into the fleet in 1963

Air Force Day : राफेल को कमान सौंप विदा हुआ मिग-21, 1963 में बेड़े में किया गया था शामिल

Sun, 08 Oct 2023 09:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Oct 2023 09:14 PM IST
सार

आजादी के बाद 1965,1971 और 1999 में हुए युद्धों में इसने दुश्मनों के दांत खट्टे करने में अहम भूमिका निभाई। यह विमान सूर्य अस्त होने की पश्चिम दिशा की ओर उड़ा।

विज्ञापन
Air Force Day: MiG-21 handed over command to Rafale, was inducted into the fleet in 1963
मिग 21 - फोटो : Social Media

विस्तार

0 देश की चौकसी में पांच दशक से तैनात मिग-21 बाइसेन को प्रयागराज में आयोजित एयर शो में विदाई दी गई। 1963 में वायुसेना के बेड़े में इसे शामिल किया गया था। आजादी के बाद 1965,1971 और 1999 में हुए युद्धों में इसने दुश्मनों के दांत खट्टे करने में अहम भूमिका निभाई। यह विमान सूर्य अस्त होने की पश्चिम दिशा की ओर उड़ा। मिग-21 के सम्मान में राफेल ने उसे एस्कार्ट किया। अब राफेल को ही मिग-21 का उत्तराधिकारी माना जा रहा है।

विज्ञापन

 

लड़ाकू विमानों की गर्जना से दहला आकाश

संगम पर वायु प्रदर्शन दोपहर 2:44 बजे आरंभ हुआ। सबसे पहले दुश्मन के राडार से बचकर निकलने और घातक हमले करने का प्रदर्शन करते हुए संगम पर चिनूक हेलिकॉप्टर ने अपनी ताकत का एहसास कराया। इस दौरान एएन-32 विमान की मदद से आकाशगंगा समूह के 10 वायुवीरों ने जहां आठ हजार फीट ऊंचाई से छलांग लगाकर अदम्य साहस का परिचय दिया। आठ हजार फीट ऊंचाई से हवा को चीरकर गरजते राफेल, सुखोई, सूर्यकिरण के खतरनाक जखीरे भारत की असीम सैन्य शक्ति के साक्षी बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed