{"_id":"6144b8b98ebc3e227003b443","slug":"air-force-air-chief-marshal-rks-bhadauria-reaches-prayagraj-emphasis-on-ensuring-cyber-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायु सेना : एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया पहुंचे प्रयागराज, साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायु सेना : एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया पहुंचे प्रयागराज, साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर
Fri, 17 Sep 2021 09:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:18 PM IST
सार
भारतीय वायुसेना के चीफ एयरमार्शल शुक्रवार को मध्य वायु कमान प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने मुख्यालय का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया बृहस्पवितार को प्रयागराज पहुंचे। यहां मध्य वायु कमान मुख्यालय बमरौली का निरीक्षण करने के साथ उन्होंने वार्षिक कमांडर सम्मेलन को संबोधित किया। कमांडर सम्मेलन में वायु सेना प्रमुख का साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर रहा।
उन्होंने मध्य वायु कमान मुख्यालय से जुड़े कमांडरों को निर्देश दिया कि वह सभी स्तरों पर कार्रवाई के लिए हमेशा तैयार रहे। उन्होंने हथियार प्रणाली और साजो समान को हमेशा दुरुस्त रखने का भी निर्देश दिया। वायुसेनाध्यक्ष ने सभी कमाडंरों से कहा कि वे सुरक्षित उड़ान परिचालन के वातावरण को सुनिश्चित करें। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि नवाचार, आत्मनिर्भरता और स्वदेशीकरण के जरिये भारतीय वायुसेना की युद्ध क्षमता बढ़ाई जानी चाहिये।
उन्होंने पिछले दिनों बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं अन्य इलाकों में आई बाढ़ के दौरान राहत अभियान चलाने की सराहना की। कहा कि मुसीबत की इस घड़ी में वायु सेना ने जिला प्रशासन की हर संभव मदद की। इसके पूर्व प्रयागराज आगमन पर वायु सेना प्रमुख की अगुवाई एयर मार्शल आरजे डकवर्थ ने की। इस दौरान उन्हें सलामी गारद भी दी गई।