{"_id":"5ffb33f18ebc3e31b53834a7","slug":"aijaz-s-plush-aashiana-zamidoz-close-to-atik-city-desk-news-ald296351394","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक के करीबी एजाज का आलीशान आशियाना जमीदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक के करीबी एजाज का आलीशान आशियाना जमीदोज
विज्ञापन
प्रयागराज के धूमनगंज में रविवार को अतीक के करीबी का मकान ध्वस्त करती पीडीए की टीम। फोटोः अमर उजाल
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। अतीक अहमद के करीबी माने जाने वाले एजाज अख्तर का घर रविवार को ढहा दिया गया। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की टीम ने धूमनगंज के उमरी स्थित उसके तीन मंजिला मकान को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया। अफसरों का कहना है कि निर्माण अवैध होने की वजह से यह कार्रवाई की गई।
पीडीए की टीम सुबह 11 बजे के करीब धूमनगंज के उमरी स्थित एजाज के मकान पर पहुंची। सबसे पहले तीन मंजिला मकान के अगले हिस्से को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया। इसके बाद ऊपर की दो मंजिल और फिर भूतल पर हुए निर्माण को ढहा दिया गया। करीब छह घंटे की कार्रवाई के बाद आलीशान आशियाने की जगह वहां मलबा बिखरा हुआ था। जोनल अफसर सत शुक्ला ने बताया कि मकान का निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया गया था। जिसके संबंध में पूर्व में नोटिस जारी किया जा चुका है। पिछले साल इसको ध्वस्त करने का आदेश जारी हुआ था, जिसके क्रम में रविवार को कार्रवाई की गई।
700 वर्ग गज में निर्माण, कीमत करोड़ों में
पीडीए अफसरों ने बताया कि मकान का निर्माण 700 वर्ग गज भूमि में किया गया था। सिर्फ जमीन की ही कीमत एक करोड़ के आसपास है। यदि इसमें निर्माण की लागत जोड़ लें तो अनुमानत: कीमत पांच से छह करोड़ के आसपास बैठती है।
विज्ञापन
अतीक का करीबी, पेशी से लौटते वक्त फरार होने की की थी कोशिश
उमरी निवासी एजाज अतीक अहमद का शूटर बताया जाता है, जिस पर कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं। वह धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। एजाज ने पेशी से लौटते समय 2018 में पुलिस हिरासत से फरार होने का भी प्रयास किया था। हालांकि सुरक्षा में लगे सिपाहियों की मदद से उसे पकड़ लिया गया था। राजूपाल हत्याकांड में अतीक व अशरफ संग वह भी नामजद है।