फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ahmedabad Superfast Special will run from Prayagraj after one year

एक वर्ष के बाद प्रयागराज से चलेगी अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल

Thu, 18 Mar 2021 01:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Ahmedabad Superfast Special will run from Prayagraj after one year
रेलगाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रयागराज से अहमदाबाद के लिए सीधी ट्रेन का संचालन एक वर्ष के बाद एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। अहमदाबाद से यह ट्रेन स्पेशल ट्रेन के रूप में 25 मार्च और प्रयागराज जंक्शन से 26 मार्च को चलेगी। सप्ताह में एक दिन चलने वाली यह सुपरफास्ट ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार की शाम सात बजे प्रयागराज जंक्शन से रवाना होगी। रेलवे प्रयागराज-अहमदाबाद एक्सप्रेस के साथ ही होली के मद्देनजनर कई अन्य स्पेशल ट्रेन को भी चलाने का एलान किया है।
विज्ञापन


प्रयागराज-अहमदाबाद एक्सप्रेस का संचालन पिछले वर्ष लगे लॉक डाउन से ही बंद चल रहा है। अब 25 मार्च से प्रत्येक बृहस्पतिवार को  गाड़ी संख्या 09267 अहमदाबाद से शाम 4.35 बजे चलकर अगले दिन शाम 4.50 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। इसी तरह जंक्शन से गाड़ी संख्या 09268 का संचालन शाम सात बजे होगा, जो अगले दिन शाम सात बजे ही अहमदाबाद पहुंच जाएगी। 18 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के दस, सामान्य श्रेणी के चार, एसी थ्री के तीन एवं एसी टू का एक कोच रहेगा। इसी तरह एक वर्ष के बाद वाराणसी-ओखा एक्सप्रेस का भी संचालन ओखा से 15 अप्रैल एवं वाराणसी से 17 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इस ट्रेन का प्रयागराज जंक्शन पर दोनों ओर से दस मिनट का ठहराव रेलवे ने सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन

होली पर दिल्ली के लिए चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें 

होली के मौके पर  ट्रेनों में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली के लिए तीन जोड़ी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें आनंद विहार-जोगबनी,  आंनद विहार-गया और आनंद विहार-पटना स्पेशल है। इन सभी ट्रेनों का रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन पर भी ठहराव सुनिश्चित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होली स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी 
ट्रेन नंबर  कहां से कहां तक  प्रयागराज जंक्शन पर आगमन दिन एवं तिथि 
04046 आनंद विहार-पटना  रात 1.40-1.45 बजे  21, 23, 26 एवं 28 मार्च 
04045 पटना-आनंद विहार   शाम 6.40-6.45 बजे 22, 24, 27 एवं 29 मार्च 
04412 आनंद विहार-गया  सुबह 8.45-8.50 बजे  20, 23, 27 एवं 30 मार्च
04411 गया-आनंद विहार  सुबह 5.55-6.00 बजे 21, 24, 28, 31 मार्च 
04036 आनंद विहार-जोगबनी  शाम 5.05-5.10 बजे 19 से 30 मार्च तक
04035 जोगबनी-आनंद विहार सुबह 11.50-11.55 21 मार्च से 01 अप्रैल तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed