फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Agriculture Minister Surya Pratap Shahi said - there is no shortage of fertilizer in the state

प्रयागराज : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं, सभी कंपनियों की खाद एक

Thu, 10 Nov 2022 03:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Nov 2022 03:50 PM IST
सार

इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) सभागार में बृहस्पतिवार को मंडलीय रबी गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रयागराज समेत विंध्याचल, चित्रकूट और वाराणसी के मंडलायुक्तों समेत प्रमुख अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Agriculture Minister Surya Pratap Shahi said - there is no shortage of fertilizer in the state
एएमए सभागार में मंडलीय रबी गोष्ठी में मौजूद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) सभागार में बृहस्पतिवार को मंडलीय रबी गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कृषि उत्पादन आयुक्त, प्रमुख सचिव कृषि समेत प्रयागराज समेत विंध्याचल, चित्रकूट और वाराणसी के मंडलायुक्तों के साथ प्रमुख अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद और डीएपी की कोई कमी नहीं है। दिक्कत इस बात की है कि हर किसान इफ्को की ही यूरिया और डीएपी लेना चाहता है। सभी कंपनियों की खाद बनाने का फार्मूला एक ही है। इसलिए चाहे इफको का खाद लें या किसी दूसरी कंपनी का इससे पैदावार में कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन



उन्होंने सरकार की प्रमुख योजनाओं में एक खेत तालाब योजना की प्रगति असंतोषजनक होने पर नाराजगी जताई। कहा कि प्रयागराज समेत पूरे प्रदेश में खेत तालाब योजना की प्रगति काफी खराब है। इसका लक्ष्य पूरा नहीं किया गया तो जिलाधिकारी समेत सभी संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों को आमदनी बढ़ाने के लिए सब्जी की खेती करने पर अधिक जोर दिया। साथ ही उन्होंने दलहन और तिलहन में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य भी दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अवधारणा वन नेशन वन फर्टीलाइजर है। इसको जल्द ही पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed