फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Agriculture Minister said: Bharat Bandh has no effect in UP, some political parties are trying to mislead farm

कृषि मंत्री बोले : यूपी में भारत बंद का नहीं है असर, किसानों को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं कुछ राजनैतिक दल

Fri, 16 Feb 2024 05:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Feb 2024 05:24 PM IST
सार

यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश में किसानों को उनकी उपज का पूरा लाभ मिल रहा है। कई फसलों का न्यूनतम मूल्य दो गुने से भी ज्यादा कर दिया गया है। किसान आंदोलन का यूपी में कोई असर नहीं है। कुछ लोग अपना हित साधने के लिए किसानों को बरगला रहे हैं।

विज्ञापन
Agriculture Minister said: Bharat Bandh has no effect in UP, some political parties are trying to mislead farm
किसान प्रदर्शनी का उद्घाटन करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगी सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारत बंद का कोई असर नहीं है। यहां के किसानों की हर समस्या का समाधान सरकार कर रही है। कुछ लोग राजनैतिक बहकावे में आकर भारत बंद का आह्वान कर रहे हैं। योगी सरकार के सात साल में किसानों को दो लाख 35 हजार से ज्यादा गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। किसानों के आंदोलन में तमाम ऐसे लोग भी शामिल हैं जो किसान हैं ही नहीं। वह अन्नदाताओं को बरगलाकर अपना हित साधने का कार्य कर रहे हैं। कृषि मंत्री शुक्रवार को पटेल संस्थान में आयोजित पांच दिवसीय कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

विज्ञापन





विज्ञापन


 


उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने इसी साल  30 रुपये कुंतल गन्ने का मूल्य बढ़ाया है। योगी आदित्यनाथ के के सात साल के कार्यकाल में अब तक 55 रुपये प्रति कुंतल दाम बढ़ चुके हैं। किसान आंदोलन का समर्थन करने वाली कांग्रेस ने देश में शासन के दौरान स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। कांग्रेस एमएसपी की गारंटी नहीं मानती थी। मोदी सरकार में किसानों को कई फसलों का डेढ़ से दो गुना दाम मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Agriculture Minister said: Bharat Bandh has no effect in UP, some political parties are trying to mislead farm
किसान प्रदर्शनी का उद्घाटन करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला

कई फसलों का दोगुना हो गया है समर्थन मूल्य
 

बाजरे का मूल्य यूपीए सरकार में 1250 रुपये प्रतिकुंतल था जो अब 2500 रुपया हो गया है। इसी तरह धान का समर्थन मूल्य पहले 1310 रुपये प्रतिकुंतल था आज सरकार 2183 रुपये किसानों को दे रही है। गेहूं का 1400 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 2250 किया गया है। उत्तर पदेश सरकार ने 1.15 हजार करोड़ रुपये अनाज के उत्पादन की खरीदारी की गई है। सपा और बसपा के 15 वर्ष के शासन काल में इतने बड़े पैमाने पर खरीदारी नहीं हुई थी। किसानों को जागरुक करने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पिछले सात सालों में 52000 सोलर पंप किसानों को दिया जा चुका है। 30 हजार सोलर पंप फिर तैयार हो गए हैं, जिनको किसानों को दिया जाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed