फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   agitation of traders

ई कामर्स कंपनी के रूप में ईस्ट इंडिया कंपनी का हो रहा प्रवेश

Tue, 26 Nov 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
agitation of traders
ई कामर्स कंपनी के रूप में ईस्ट इंडिया कंपनी का हो जाएगा प्रवेश
विज्ञापन

व्यापारियों ने ई कामर्स के विरोध में पीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा एडीएम सिटी को
प्रयागराज। ई कामर्स कंपनियों की कार्यप्रणाली के विरोध में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पीएम को इन कंपनियों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया। कहा गया कि अगर एफडीआई पॉलिसी बनाकर ई कामर्स कंपनियों पर लगाम नहीं लगाई तो ई कामर्स के रूप में देश में दूसरी बार ईस्ट इंडिया कंपनी का प्रवेश हो जाएगा।

दरअसल दस नवंबर से ही कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के बैनर तले तमाम व्यापारिक संगठन ई कामर्स कंपनियों की कार्यप्रणाली के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। पिछले सप्ताह प्रयागराज के सुभाष चौराहे समेत देश भर में 600 स्थानों पर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया था। इसी कड़ी में व्यापारियों ने सोमवार को पीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा। कहा गया कि इन कंपनियों की नजर देश के 45 लाख करोड़ सालाना के खुदरा बाजार पर है। व्यापारी ई कामर्स के खिलाफ नहीं है लेकिन गहरी छूट, लॉस फडिंग, पेरिडेटरी प्राइसिंग के माध्यम से यह कंपनियां व्यापार में समानता के स्तर को समाप्त कर रही हैं। 10 से 80 फीसदी छूट देकर यह बाजार में अराजक रूप से व्यापार कर रही हैं। ज्ञापन देने के दौरान महेंद्र गोयल, विभू अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, अनु पांडेय, धनंजय सिंह, संदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed