फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AG worker gets shot from the one who shot

एजी आफिस के संविदाकर्मी को गोली मारने वाला गिरफ्तार

Tue, 03 Dec 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
AG worker gets shot from the one who shot
प्रयागराज। सिविल लाइंस में पानी की टंकी ओवरब्रिज पर एजी ऑफिस के संविदा कर्मचारी आलोक कुशवाहा को गोली मारने का आरोपी अर्जुन कुशवाहा की निशानदेही पर सोमवार को तमंचा बरामद कर लिया गया। उसने तमंचा घर पर छिपाकर रखा था। तमंचा बरामद होने के बाद पुलिस ने लिखा पढ़ी की। मंगलवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बेनीगंज निवासी आलोक कुशवाहा एजी आफिस में संविदा कर्मचारी है। शनिवार शाम ड्यूटी से लौटते वक्त पानी की टंकी ओवरब्रिज पर उसे गोली मार दी गई थी। मामले में देर रात भाई अनुपम की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें रिश्ते में भतीजे लगने वाले अर्जुन निवासी छोटा बघाड़ा को शक के आधार पर नामजद कराया गया। तलाश में जुटी पुलिस ने सुबह उसे हिरासत में ले लिया। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ की गई तो पहले वह इधर-उधर की बातें करता रहा। लेकिन सख्ती से पूछताछ में घटना कबूल ली। बताया कि वह वह दूर के रिश्ते में भुक्तभोगी संविदाकर्मी का भतीजा लगता है। बताया कि उसकी पत्नी से वह फोन पर बातें करता था। जिसकी जानकारी होने पर संविदाकर्मी कई बार उसे सरेआम बेइज्जत कर चुका था। इसी खुन्नस में उसने शनिवार को आलोक को गोली मार दी। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि सोमवार को अर्जुन की निशानदेही पर उसके घर से तमंचा बरामद कर दिया गया। मंगलवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed