फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After vegetables, the price of pulses also increased prayagraj news allahabad

सब्जियों के बाद अब दालों के दाम में भी आया उछाल

Mon, 07 Sep 2020 11:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Sep 2020 11:30 AM IST
सार

इस तरह से बढ़ा दाल का दाम
दाल       मौजूदा भाव      15 दिन पहले
अरहर दाल    100     90
उड़द दाल     120      110
मूंग दाल        120      105
चना दाल        70        55
राजमा         100        90
काबूली चना   90       80

विज्ञापन
After vegetables, the price of pulses also increased prayagraj news allahabad
तेल, काला चना, मूंग, दाल चना, अरहर, मलका, मसूर, की दाल 20 फीसदी जबकि उड़द, राजमाह की दाल के दाम दस फीसदी गिर गए हैं।

विस्तार

सब्जियों के बाद अब दालों के बढ़ते दाम ने भी आम लोगों के घर का बजट बढ़ा दिया है। शुरुआत चना दाल से हुई, इसके बाद अरहर ,मूंग, उड़द दाल के दाम बीते एक माह के दौरान बढ़ गए हैं। सरसों के तेल और रिफाइंड ने भी इन दिनों तेजी पकड़ी हुई है।

विज्ञापन


थोक मंडी कारोबारियों का कहना है कि बीते एक माह के दौरान दाल की आवक कम हुई है। चना महंगा होने से चना दाल पर असर आया है। एक माह पूर्व फुटकर में चना दाल 55 रुपये किलो में उपलब्ध थी इसका दाम अब बढ़कर 70 रुपये किलो तक पहुंच गया है। इसी तरह अरहर दाल जो लॉक डाउन के दौरान 80 रुपये किलो में थी वह अनलॉक आते-आते 90 एवं अब 100 रुपये किलो तक पहुंच गई है। थोक में भी अरहर दाल 87 रुपये किलो है। मूंग और उड़द की दाल में भी एक माह के दौरान 10 रुपये किलो की वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन

After vegetables, the price of pulses also increased prayagraj news allahabad
pulse

इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी ने बताया कि बारिश की वजह से महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से दालें कम आ रही हैं। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में दाम बढ़ने की वजह से ही प्रयागराज में दालों के दाम बढ़े हैं। फुटकर व्यापारी प्रमिल केसरवानी ने बताया कि मूंग दाल पिछले माह 110 रुपये किलो थी जो अब 120 रुपये किलो में उपलब्ध है। इसी तरह सरसों का तेल भी 140 रुपये किलो हो गया है। काबूली चना, राजमा आदि के भी दाम इन दिनों बढ़े हुए हैं। बारिश के सीजन के बाद दाम घटने की संभावना है।

विज्ञापन

After vegetables, the price of pulses also increased prayagraj news allahabad
डेमो - फोटो : डेमो

आटा, मैदा, सूजी का थोक में दाम हुआ कम, फुटकर में स्थिर

दाल, सरसों के तेल ने भले ही तेजी पकड़ी हो लेकिन थोक मार्केट में आटा, सूजी, मैदा आदि के दाम कम हुए हैं। पिछले माह थोक में खुला आटा जो 2200 रुपये क्विंटल मिल रहा था, उसका दाम दो हजार रुपये हो गया है। मैदा का दाम भी प्रति क्विंटल 2050 एवं सूजी का दाम 2100 रुपये क्विंटल हो गया है। हालांकि फुटकर बाजार में इसका असर कम दिखा है। फुटकर कारोबारी दीपक केसरवानी ने बताया कि दाम अभी पुराने रेट पर लिया गया माल ही उनके पास है। जब नया माल लिया जाएगा तब ही फुटकर में दाम कम होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed