फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After Vajpayee mulayam's village will also have train

अटल जी के बाद अब मुलायम के गांव भी जाएगी रेल

Tue, 17 May 2016 02:31 AM IST
राहुल शर्मा
राहुल शर्मा Updated Tue, 17 May 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी के गांव बटेश्वर के बाद सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई तक ट्रेन चलने का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की तैयारी है कि अगस्त माह तक सैफई को भारतीय रेल के नक्शे में शामिल कर लिया जाए। या यूं कह ले कि  सैफई होकर ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएंगी। दरअसल इटावा से मैनपुरी के बीच बिछ रही रेल लाइन का काम अब पूरा हो गया है। सीआरएस निरीक्षण के बाद रेलवे इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर देगा। इतना ही नहीं इलाहाबाद से सैफई और मैनपुरी शहर का सीधा रेल संपर्क भी हो जाएगा। 
विज्ञापन


पूर्व की एनडीए सरकार के दौरान ही इटावा से मैनपुरी के बीच रेल लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली थी लेकिन एनडीए सरकार जाने के बाद यूपीए वन और टू के कार्यकाल में इस प्रोजेक्ट में काफी धीमी गति से काम हुआ। इस बीच केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद पूर्व के सभी प्रोजेक्ट इटावा-भिंड, इटावा-बटेश्वर-आगरा एवं इटावा-मैनपुरी के बीच लाइन बिछाने के काम में तेजी आई। भिंड और बटेश्वर होकर ट्रेन संचालन शुरू हो गया है। अब इसी कड़ी में इटावा-मैनपुरी के बीच भी रेलवे ट्रेन संचालन शुरू करने जा रहा है। 55 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन में कुल पांच छोटे स्टेशन और हॉल्ट हैं। इसमें बैदपुरा हाल्ट, सैफई हॉल्ट, करहाल, भूजीया, कीरतपुर स्टेशन शामिल है।
विज्ञापन


इस रेलखंड में 68 छोटे ब्रिज बनाए गए हैं। इसकेे अलावा एक रेल ओवर ब्रिज एवं एक रेल अंडर ब्रिज भी इस रूट पर है। 34 लेवल क्रासिंग मे से इस रूट पर मोदी सरकार ने 27 लेवल क्रासिंग पर रेल अंडर ब्रिज बनाने की भी स्वीकृति दे दी है। इस रूट पर मालगाड़ी की टेस्टिंग हो चुकी है। बता दें कि अभी तक इलाहाबाद से मैनपुरी के लिए कोई सीधा रेल रूट नहीं था। यात्री शिकोहाबाद से ही यहां के लिए ट्रेन पकड़ते थे। इटावा से शिकोहाबाद की दूरी 56 किलोमीटर है, जबकि शिकोहाबाद से मैनपुरी 45 किलोमीटर है। लेकिन अब इस रूट से यह दूरी तकरीबन 50 किलोमीटर कम हो जाएगी। इतना ही नहीं सर्दी में होने वाले सैफई महोत्सव को देखने के लिए लोग सीधे ट्रेन द्वारा वहां पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘इटावा-मैनपुरी के बीच रेल लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। इसी वित्तीय वर्ष में इस रेलखंड पर ट्रेन संचालन शुरू हो जाएगा।’ बिजय कुमार, सीपीआरओ, एनसीआर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed