{"_id":"60d0c3da8ebc3e6ef905170e","slug":"after-trampling-the-bike-rider-the-bus-overturned-in-the-pit-the-girl-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को रौंदने के बाद बस गड्ढे में पलटी, बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को रौंदने के बाद बस गड्ढे में पलटी, बच्ची की मौत
Mon, 21 Jun 2021 10:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:22 PM IST
सार
- विंध्याचल दर्शन कर मुंगराबादशाहपुर लौट रही थी दर्शनार्थियों से भरी बस, जंघई कस्बे में हुआ हादसा
- बस पलटते ही मची चीखपुकार, सीसा तोड़कर ग्रामीणों ने निकाला लोगों को बाहर
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विंध्याचल से दर्शन कर लौट रही दर्शनार्थियों से भरी बस सोमवार शाम जैसे ही जंघई कस्बे में पहुंची अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे एक बाइक सवार को रौंदते हुए सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। घटना में बाइक पर बैठी बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे युवक समेत दर्जन भर से अधिक दर्शनार्थी घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जंघई कस्बे में सोमवार शाम करीब सात बजे हुए हादसे से हड़कंप मच गया। दुर्घटना में बाइक सवार अहियापुर थाना मछलीशहर निवासी सुजीत सिंह की ग्यारह माह की बेटी रितिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठी उसकी भांजी स्वाती सिंह पुत्री हरिकेश निवासी जगनीपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर एवं सुजीत सिंह (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।
बस में सवार दर्जन भर से अधिक दर्शनार्थी घायल हो गए। बस पलटने के बाद सभी यात्री बस के अंदर फंस गए। चीख-पुकार के बाद आस पास के लोगों के साथ ही जंघई पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसी तरह ग्रामीणों ने बस का दरवाजा व सीसा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। बस में तकरीबन 32 यात्री सवार थे। पुलिस ने ग्रामीणों व एंबुलेंस की सहायता से अलग-अलग अस्पतालों में घायलों को भर्ती कराया। जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी हंडिया संतोष सिंह, सरायममरेज एसओ भरत कुमार, जंघई चौकी इंचार्ज अजीत उपाध्याय कई सरकारी एंबुलेंस के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।