फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the uproar in Sambhal, alert in Prayagraj, forces came on the road

Prayagraj News: संभल में बवाल के बाद प्रयागराज में अलर्ट, सड़क पर उतरी फोर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
After the uproar in Sambhal, alert in Prayagraj, forces came on the road
संभल में बवाल के बाद रविवार को प्रयागराज में भी पुलिस अलर्ट पर रही। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस अफसर खुद पहुंचे और धर्मगुरुओं व स्थानीय लोगों से बातचीत की। पुलिस अफसरों ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के धर्मस्थलों के आसपास चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उधर सोशल मीडिया पर भी दिनभर निगरानी की जाती रही।
विज्ञापन


डीसीपी नगर अभिषेक भारती दोपहर में ही फोर्स लेकर पुराने शहर के इलाकों में पहुंचे और पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। उनके साथ एसीपी कोतवाली मनोज कुमार सिंह भी मौजूद रहे। करेली, कोतवाली, अतरसुइया, शाहगंज, खुल्दाबाद व पूरामुफ्ती जैसे इलाकों में स्थित धर्मस्थलों के आसपास विशेष चौकसी बरती गई। पुलिस अफसरों ने धर्मगुरुओं से भी मुलाकात की और उनसे अमन चैन बनाए रखने के लिए सहयोग मांगा।
विज्ञापन

संभल बवाल के बाद स्थानीय खुफिया एजेंसी को भी सक्रिय कर दिया गया है। एलआईयू के जवानों को मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में सतत नजर बनाए रखने को कहा गया है। तीनों जोन और कमिश्नरेट प्रयागराज की सोशल मीडिया सेल को भी अलर्ट पर रखा गया है जो रविवार को दिनभर फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर साझा किए जाने वाली हर पोस्ट पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 2022 में अटाला में 10 जून को बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। इसमें पुलिस पर पथराव के साथ आगजनी भी की गई थी। डीपी नगर ने बताया कि पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है। सोशल मीडिया की भी लगातार निगरानी की जा रही है। किसी ने भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed