फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the terrestrial inspection, the path of Peshwai and Shahi Bath will be fixed.

स्थलीय निरीक्षण के बाद तय होंगे पेशवाई व शाही स्नान के मार्ग

Sat, 22 Dec 2018 01:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
After the terrestrial inspection, the path of Peshwai and Shahi Bath will be fixed.
कुंभ मेला
पेशवाई मार्गों के साथ ही अखाड़ों की सुरक्षा समेत तमाम मुद्दों पर मंथन के लिए मेला पुलिस लाइन में शुक्रवार को अफसरों का जमावड़ा हुआ। बैैठक में तय हुआ कि पेशवाई व शाही स्नान के मार्गों का निर्धारण पुलिस व प्रशासनिक अफसर निरीक्षण के बाद तय करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में सबसे पहले पेशवाई को लेकर चर्चा हुई। इसमें अफसरों ने निर्देश दिया कि सीओ व मजिस्ट्रेट निरीक्षण कर बताएं कि पेशवाई किन मार्गों से निकाला जाना उचित होगा। इसके बाद पेशवाई के मार्ग निर्धारित किए जाएंगे। साथ ही उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। इसके बाद शाही स्नान के स्थान, तिथि, समय व आने-जाने वाले मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। इस बात पर भी विचार विमर्श किया गया कि महामंडलेश्वरों शाही स्नान के लिए अखाड़ों-शिविरों तक किस प्रकार से लाया जाए। पेशवाई व शाही स्नान के जुलूस के दौरान पशुओं एवं वाहनों के प्रयोग पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


इसके अलावा अखाड़ों के संतों, महामंडलेश्वरों की सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने का निर्देश अफसरों ने दिया। यह भी कहा गया कि मेला क्षेत्र स्थित अखाड़ों के शिविरों में गारद भी लगाई जाएगी। अखाड़ों से कहा गया कि वह संबंधित संतों को मेला प्रशासन की ओर से जारी परिचय पत्र दें और उनसे कहेें कि वह परिचय पत्र साथ रखें। अखाड़ों के प्रतिनिधियों के आग्रह पर तय हुआ कि प्रत्येक अखाड़ों के लिए 10-10 पास दिए जाएंगे ताकि आवश्यक सामान की आपूर्ति में बाधा न पड़े। अखाड़ा प्रतिनिधियोें की ओर से बताई गईं समस्याओें के जल्द निस्तारण का आश्वासन प्रशासनिक अफसरों की ओर से दिया गया। बैठक में कमिश्नर आशीष गोयल, एडीजी एसएन साबत, आईजी मोहित अग्रवाल, एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी नीरज पांडेय समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला क्षेत्र में बृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब देखते ही देखते एक व्यक्ति संगम में डूबने लगा। तभी एनडीआरएफ का एक जवान पहुंचा और उसे सुरक्षित बचाकर बाहर निकाला। दरअसल यह एनडीआरएफ की ओर से संगम में किए जा रहे बचाव कार्य का दृश्य था। डेमो के दौरान एनडीआरएफ की टीम ने नाविकों को बताया कि हादसों के दौरान किस तरह से लोगों को बचाया जा सकता है। यह भी बताया कि बाहर निकालने के बाद किस तरह संबंधित व्यक्ति के पेट से पानी बाहर निकालना है। डिप्टी कमांडेंट पीएल शर्मा ने बताया कि नाविकों को सुरक्षित तरीके से नाव चलाने के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि हादसे के बाद संबंधित व्यक्ति को किस तरह कृत्रिम सांस दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed