फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   after the murder police started gathering information about history sheets

हत्या के बाद पुलिस जुटाने लगी हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी

Wed, 08 Apr 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
after the murder police started gathering information about history sheets
करेली के बख्शीमोढ़ा में युवक की हत्या के बाद पुलिस ने अपराधियों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। इसके तहत हिस्ट्रीशीटरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घर पहुंचकर पुलिसककर्मी उनकी गतिविधियों के बारे में पता लगा रहे हैं। इसी के तहत पहले दिन खुल्दाबाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंचकर उनके बारे में पड़ताल की।
विज्ञापन

करेली में युवक की हत्या के बाद चाक-चौबंद सुरक्षा के दावों पर सवाल उठे। मामला लॉकडाउन के दौरान हुआ, ऐसे में पुलिस अफसरों में भी हड़कंप मच गया। करेली पुलिस ने भले ही छह हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन घटना ने अफसरों के माथे पर बल जरूर डाल दिया। यही वजह है कि अब वह किसी तरह का चांस नहीं लेना चाहते। इसी के तहत अब हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगालने का काम शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत खुल्दाबाद पुलिस ने क्षेत्र में रहने वाले तमाम हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंचकर उनके बारे में जांच पड़ताल की। पता लगाया कि वह मौजूदा वक्त में कहां हैं और उनकी गतिविधियां क्या हैं। सीओ अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खुल्दाबाद थाने के मोहम्मद मुस्तकीम पुत्र अब्दुल रहीम निवासी अटाला(एचएस 135ए), इशरत अली पुत्र अब्राहीम अंसारी निवासी अटाला(एचएस 41ए), मोहम्मद कफील अंसारी उर्फ गुड्डूु पुत्र हनीफ निवासी सुल्तानपुर भावा(एचएस 4बी) समेत एक दर्जन हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंचकर उनके बारे में जानकारी जुटाई। सीओ ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान किसी तरह की अप्रिय वारदात न हो, इसी के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed