फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the instructions to withdraw the suspension, the strike of the Lekhpals ended

Prayagraj : निलंबन वापस लेने के निर्देश के बाद लेखपालों का धरना हुआ समाप्त, तीन दिन से चल रहा था आंदोलन

Sun, 08 Jun 2025 06:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Jun 2025 06:16 PM IST
सार

जन सुनवाई में लापरवाही बरतने के आरोप में डीएम के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी कुंवर पंकज ने पांच जून को जिले के 16 लेखपालों को निलंबित कर दिया था। निलंबन के विरोध में शुक्रवार से लेखपालों ने आंदोलन शुरू कर दिया और स्पष्ट तौर पर कहा कि वह अतिरिक्त कार्य नहीं करेंगे।

विज्ञापन
After the instructions to withdraw the suspension, the strike of the Lekhpals ended
Suspended - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

जिले के 16 लेखपालों को निलंबित करने के मामले में लेखपालों के आंदोलन के तीसरे ही दिन प्रशासन ने उनसे लेखपाल संघ से वार्ता के बाद रविवार को निलंबन आदेश वापस ले लिया। लेखपालों से समझौते में अहम भूमिका सीआरओ ने निभाई।

विज्ञापन

जन सुनवाई में लापरवाही बरतने के आरोप में डीएम के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी कुंवर पंकज ने पांच जून को जिले के 16 लेखपालों को निलंबित कर दिया था। निलंबन के विरोध में शुक्रवार से लेखपालों ने आंदोलन शुरू कर दिया और स्पष्ट तौर पर कहा कि वह अतिरिक्त कार्य नहीं करेंगे। तीन दिन में ही प्रशासनिक अधिकारियों की सांस फूलने लगी। रविवार को लेखपालों को डीएम ने बुलवाया। जहां लेखपालों ने उन्हें कराया कि जिले में 846 पद सृजित हैं। जिसके सापेक्ष 268 लेखपाल अपने मूल क्षेत्र के अतिरिक्त 578 क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन


अतिरिक्त क्षेत्र में कार्य करने के कारण तय सीमा में आईजीआरएस का निस्तारण नहीं हो पाता है, जो एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। उनकी बातों को सुनने के बाद डीएम ने कहा कि आम जनमानस से समस्या का निस्तारण करने में लेखपाल की विशेष भूमिका रहती है। नई भर्ती न होने तक इस दायित्व को निभाना व जन मानस की समस्याओं का निस्तारण किया जाना आवश्यक ही नहीं कर्तव्य भी है। डीएम ने निलंबन समाप्त करने पर अपनी सहमति प्रदान करते हुए कहा कि जिले की रैंकिंग सुधारना लेखपालों की जिम्मेदारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार सागर ने बताया कि मुख्य राजस्व अधिकारी ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए लेखपाल संघ को डीएम से वार्ता के लिए बुलाया। डीएम ने निलंबन वापस करने का भरोसा दिया, जिसके बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया हैं। इस मौके पर जिला मंत्री अवनीश पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश यादव, कोषाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय, प्रतीक पाण्डेय, योगेंद्र सिंह, कुलदीप यादव, अजय तिवारी अनूप त्रिपाठी मोहम्मद वारिस आदि मौजूद रहें।

 

लेखपाल संघ ने भरोसा दिया कि आईजीआरएस के निस्तारण में गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करेंगें। डीएम के निर्देश पर उन्हें एक मौका देते हुए निलंबन की कार्रवाई वापस लेने का निर्देश सभी एसडीएम को दिया गया हैं। - कुंवर पंकज,मुख्य राजस्व अधिकारी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed