फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the collision, the woman died after her pallu got stuck in the bike

Prayagraj News: भिड़ंत के बाद बाइक में पल्लू फंसने से महिला की गई जान

Tue, 26 Aug 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 26 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
After the collision, the woman died after her pallu got stuck in the bike
फाइल फोटो सावित्री देवी
मेजारोड के पुराने पावर हाउस के सामने सोमवार को हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में पल्लू फंसने से एक महिला की मौत हो गई। महिला बड़े बेटे के साथ बाइक से अस्पताल जा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेजा थाना क्षेत्र के बारा दशरथपुर गांव के उमाशंकर निषाद का छोटा बेटा राकेश (17) कई दिनों से बीमार चल रहा है। सोमवार को उमाशंकर की पत्नी सावित्री देवी (45) छोटे बेटे राकेश को बड़े बेटे विकास के साथ बाइक से दवा दिलाने के लिए मेजारोड जा रही थी। जैसे ही वह मेजारोड के पुराने पावर हाउस के सामने पहुंची वैसे ही सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान सावित्री देवी के साड़ी का पल्लू बाइक में फंस गया जिससे वह सड़क पर गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हादसे से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed