{"_id":"652304b30a3c84973a07d367","slug":"after-seven-days-all-aircraft-movements-will-start-from-today-allahabad-news-c-3-1-ald1024-236832-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सात दिन बाद आज से शुरू हो जाएगा सभी विमानों का आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सात दिन बाद आज से शुरू हो जाएगा सभी विमानों का आवागमन
विज्ञापन
वायुसेना के स्थापना दिवस पर संगमनगरी में आयोजित एयर शो की वजह से पिछले सात दिन से निरस्त चल रहे विमानों का आवागमन सोमवार नौ अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। अब यात्रियों को रायपुर, देहरादून, लखनऊ एवं इंदौर की उड़ान नियमित रूप से उपलब्ध होगी।
दरअसल, एयर शो की तैयारियों के चलते प्रयागराज एयरपोर्ट से संचालित तमाम विमान निरस्त कर दिए गए थे। दो से आठ अक्तूबर की अवधि में कुल 76 विमानों की आवाजाही नहीं हुई। इस अवधि में सिर्फ भुवेनश्वर, दिल्ली और मुंबई उड़ान ही हर रोज संचालित हुई, जबकि देहरादून, इंदौर, रायपुर, लखनऊ उड़ान लगातार सात दिन निरस्त रही। प्रयागराज-बंगलूरू सेवा भी तीन, पांच और आठ अक्तूबर, प्रयागराज-भोपाल फ्लाइट तीन, पांच व सात अक्तूबर को नहीं चली। फिलहाल अब रविवार को एयर शो हो जाने के बाद सभी निरस्त चल रहे विमानों का संचालन सोमवार से शुरू हो जाएगा।