फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After midnight, the wheels of MP-bound trucks stop

आधी रात के बाद थम गए एमपी जाने वाले ट्रकों के चक्के

Mon, 10 Aug 2020 01:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Aug 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
After midnight, the wheels of MP-bound trucks stop
strike - फोटो : strike
डीजल की बढ़ती कीमत और मध्य प्रदेश की सीमा चौकियों पर आरटीओ एवं अन्य विभागों द्वारा की जा रही अवैध वसूली के विरोध में ट्रांसपोर्टर रविवार की रात 12 बजे से हड़ताल पर चले गए। इस दौरान मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले सभी ट्रकों को रोक दिया गया। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि 12 अगस्त तक चलने वाली इस हड़ताल के दौरान प्रयागराज से न ही मध्य प्रदेश के लिए कोई ट्रक जाएगा और न ही वहां से कोई ट्रक जिले की सीमा में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन


ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम अभी सिर्फ मध्य प्रदेश के लिए ही है। यानी की अगले तीन दिन  प्रयागराज एवं अन्य जिलों से मध्य प्रदेश के लिए किसी भी तरह के ट्रक की आवाजाही नहीं होगी। ट्रकों की आवाजाही न होने से इसका साइड इफेक्ट भी दिखेगा। दरअसल मध्य प्रदेश के तमाम जिलों से अदरक, मिर्च, प्याज, नीबू, अरहर की दाल आदि ट्रकों के माध्यम से प्रयागराज आती है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं दक्षिण भारत, महाराष्ट्र आदि राज्यों से भी तमाम सब्जी, खाद्य पदार्थ एवं अन्य सामान भी आते हैं। इलाहाबाद गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने बताया कि अभी तीन दिन मध्य प्रदेश से न ही कोई ट्रक प्रयागराज आएगी और न ही जाएगी। इसके अलावा दूसरे राज्यों से भी आने वाली ट्रक जो एमपी के रास्ते यहां आती हैं उनका भी आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच रात 12 बजे से पहले ही रविवार को चाकघाट बार्डर पर एमपी की ओर जाने वाले कुछ ट्रक खड़े भी हो गए। उधर ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि चाकघाट बार्डर से नियमित रूप से तकरीबन एक हजार ट्रकों की आवाजाही होती है।

बजाएंगे हार्न, ऊंचा सुनती है सरकार

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर ट्रांसपोर्टर के चक्का जाम में इस बार कुछ नया भी किया जाएगा। मोटर ट्रांसपोर्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष कुलतरण सिंह अटवाल ने कहा है कि दस से 12 अगस्त तक मध्य प्रदेश में वाहनों को नहीं भेजा जाएगा। इस दौरान मध्य प्रदेश के चाकघाट बार्डर पर 11 अगस्त को काले झंडे, बैनर आदि के साथ दिन में दो  बजे बार्डर पर खड़े सभी ट्रक के हार्न एक साथ बजाए जाएंगे। एक ज्ञापन संबंधित सीमा चौरी पर स्थानीय आरटीआई को दिया जाएगा। 

ट्रांसपोर्टरों की यह हैं मांगें- 

0 मध्य प्रदेश के चेक पोस्ट बैरियर पर बंद की जाए अवैध वसूली।
0 बेतहाशा डीजल मूल्य वृद्धि से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय हो र हा है प्रभावित, उसमें दी जाए राहत।
0 लॉक डाउन के समय परिवहन बंद हो गया। इसमें टैक्स से सरकार दे ट्रांसपोर्टरों को राहत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed