फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After embezzling Rs 5.65 crore, he was absconding in Maharashtra, STF arrested him

Prayagraj : 5.65 करोड़ हड़पकर महाराष्ट्र में काट रहा था फरारी, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 03:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Aug 2025 03:02 PM IST
सार

5.56 करोड़ रुपये हड़पकर महाराष्ट्र में फरारी काट रहे आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ लिया है। उसे ठाणे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी कंस्ट्रक्शन कंपनी का कर्मचारी था और आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिये रकम का गबन किया।

विज्ञापन
After embezzling Rs 5.65 crore, he was absconding in Maharashtra, STF arrested him
गिरफ्तार। - फोटो : stock.adobe

विस्तार

5.56 करोड़ रुपये हड़पकर महाराष्ट्र में फरारी काट रहे आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ लिया है। उसे ठाणे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी कंस्ट्रक्शन कंपनी का कर्मचारी था और आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिये रकम का गबन किया। एसटीएफ अफसरों के मुताबिक, आरोपी की पहचान सुधीर केसरवानी निवासी मुट्ठीगंज है। उसे रविवार को एसटीएफ प्रयागराज के निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में उत्सव होटल के द्वितीय तल, पुलिस स्टेशन के पास शांति नगर, भिवंडी जनपद ठाणे (महाराष्ट्र) से पकड़ा गया।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि वह साथी नीरज जायसवाल के साथ संगम कंस्ट्रक्शन कंपनी में अभिकर्ता था। उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर 06.40 करोड़ रुपये का गबन किया था। इनमें से 75 लाख रुपये उसने फर्म मालिक को वापस कर दिए थे।
विज्ञापन


शेष रकम वापस न करने पर वादी शैलेंद्र सिंह निवासी अल्लापुर ने 2023 में उसके व नीरज के खिलाफ जार्जटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया। विवेचना एसटीएफ को सौंपी गई थी। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से वह ठाणे, महाराष्ट्र में छिपकर रह रहा था। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं। ट्रांजिट रिमांड बनवाकर उसे प्रयागराज लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या में वांछित 50-50 हजार के इनामी सगे भाई नागपुर से गिरफ्तार

एसटीएफ प्रयागराज इकाई ने हत्या में वांछित 50-50 हजार के इनामी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। इनमें जुनैद अहमद व परवेज अहमद शामिल हैं जो नागपुर सिटी (महाराष्ट्र) में छिपे हुए थे। वह थाना मानधाना जनपद प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। एसटीएफ के मुताबिक, निरीक्षक जय प्रकाश राय एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज के नेतृत्व में टीम ने महाराष्ट्र पहुंचकर दोनों को ने गिरफ्तार किया।


आरोपी जुनैद ने पूछताछ में आरोप लगाया कि 2005 में पानी निकासी के विवाद में पट्टीदार शमीम अहमद, बसारत अली आदि ने उसके पिता की हत्या की थी। इस पर उसने अपने भाइयों, सहयोगियों के साथ मिलकर बदला लेने के लिए पिछले साल 26 दिसंबर को गोली मारकर शमीम की हत्या कर दी थी। मुकदमे में उसके दो भाई दिलशाद व फुल्लू जेल भेजे जा चुके हैं। वह भाई परवेज संग नागपुर में छिपकर रह रहा था। एसटीएफ ने बताया कि आरोपियों को प्रतापगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed