फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After branding with hot iron, innocent child was murdered by suffocating him.

Prayagraj News: गर्म लोहे से दागने के बाद मुंह दबाकर की मासूम की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
After branding with hot iron, innocent child was murdered by suffocating him.
धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित नीमसराय कॉलोनी में आठ वर्षीय सयान के शरीर को पहले गर्म लोहे से दागा गया फिर मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर चोट के 15 निशान मिले हैं। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। धूमनगंज पुलिस ने सयान के मुंहबोले मामा उबैद और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में मां सीमा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से कौशाम्बी के सरायअकिल की रहने वाली सीमा की शादी मेरठ के एक व्यक्ति से हुई थी, जो सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है। शनिवार शाम करीब छह बजे सीमा के बेटे सयान को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने उसके शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि मासूम की मुंह दबाकर हत्या की गई थी, उसके गले पर निशान भी मिले। इसके अलावा निजी अंग के पास भी चोट के निशान मिले। आशंका है कि सयान की डंडे, थप्पड़ से पिटाई करने के बाद गर्म लोहे से उसका शरीर भी दागा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव लेकर ननिहाल पक्ष के लोग कौशाम्बी के सरायअकिल चले गए। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि सयान के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, मुंह दबाकर हत्या की गई है, पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed