{"_id":"66b17026d56e20681208dae6","slug":"after-amla-product-now-khadi-in-one-station-one-product-allahabad-news-c-3-1-ald1024-429198-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट में आंवला उत्पाद के बाद अब खादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट में आंवला उत्पाद के बाद अब खादी
विज्ञापन
प्रयागराज। रेलवे की ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’(ओएसओपी) योजना के तहत प्रयागराज जंक्शन पर पहली बार खादी वस्त्रों को शामिल किया गया है। यहां मुख्य हॉल स्थित ओएसओपी के स्टॉल पर खादी वस्त्रों की बिक्री भी शुरू हो गई है। प्रयागराज जंक्शन उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल का पहला ऐसा स्टेशन बन गया है, जहां खादी के वस्त्रों की बिक्री ओएसओपी स्टॉल पर शुरू हुई है। 2022 में ही रेलवे ने ओएसओपी योजना देश के चुनिंदा स्टेशनों से शुरू की थी।
देशभर के एक हजार से ज्यादा स्टेशनों पर ओएसओपी के स्टॉल हैं। प्रयागराज जंक्शन की बात करें तो यहां इस स्टॉल पर आंवला और उससे बने उत्पाद ही बिक रहे थे। अब उसकी जगह उस स्टॉल पर खादी के वस्त्रों की बिक्री शुरू हुई है। आने वाले दिनों में प्रयागराज मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी खादी वस्त्र ओएसओपी योजना के तहत मिल सकते हैं। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन स्थित मुख्य हॉल में खादी वस्त्र मिलने की शुरुआत हुई है। अन्य स्टेशनों पर भी खादी वस्त्र उपलब्ध करवाने के लिए आवेदन मिल रहे हैं। ब्यूरो