फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After 15 days, the mercury crossed 40, as soon as the beginning of the month of Jeth, the heat showed fierce

Weather News : जेठ माह शुरू होते ही चढ़ा पारा, तापमान फिर 40 डिग्री के पार

Sun, 07 May 2023 10:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 May 2023 10:47 PM IST
सार

जेठ माह शुरू होते ही गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर भी खत्म हो गया और 15 दिनों के बाद पारा फिर 40 के पार पहुंच गया। गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। एसी और कूलर चले तो लोड बढ़ने से बिजली आपूर्ति भी लड़खड़ा गई।

विज्ञापन
After 15 days, the mercury crossed 40, as soon as the beginning of the month of Jeth, the heat showed fierce
तेज धूप से बचने के लिए युवतियों ने लिया दुपट्टे का सहारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेठ माह शुरू होते ही गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर भी खत्म हो गया और 15 दिनों के बाद पारा फिर 40 के पार पहुंच गया। गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। एसी और कूलर चले तो लोड बढ़ने से बिजली आपूर्ति भी लड़खड़ा गई।

विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शनिवार के मुकाबले क्रमश: 1.7 और 2.6 डिग्री अधिक रहा। 15 दिन पहले 22 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री से नीचे रहा।
विज्ञापन

 

After 15 days, the mercury crossed 40, as soon as the beginning of the month of Jeth, the heat showed fierce
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से पशु-पक्षी भी बेहाल। - फोटो : अमर उजाला

रविवार को पारा 40 डिग्री से ऊपर जाने पर बाजारों में चहल-पहल कम दिखी। शाम को मौसम कुछ ठीक हुआ तो सड़कों और बाजारों में रौनक दिखने लगी। पारा अचानक तेजी से बढ़ने पर एसी और कूलर ने विद्युत आपूर्ति को भी प्रभावित किया। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि सप्ताह भर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर बने रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी डॉ. शैलेंद्र राय ने बताया कि अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है, ऐसे में गर्मी बढ़ेगी। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की स्थिति बन रही है, लेकिन यह दो-तीन दिनों के बाद ही पता चलेगा कि प्रयागराज तक इसका कितना असर आता है। अगर प्रयागराज तक इसका असर होता है तो लोगों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed