फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   after 11 days of bad touch fir lodged

छेड़खानी के मामले में शिकायत के 11 दिन बाद दर्ज की एफआईआर

Wed, 20 May 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
after 11 days of bad touch fir lodged
धूमनगंज पुलिस छेड़खानी की शिकायतों को भी लेकर गंभीर नहीं है। शिकायत लेकर 11 दिन तक पीड़िता थाने के चक्कर काटती रही लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मामले की जानकारी पर उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया तब जाकर रिपोर्ट दर्ज की गई। धूमनगंज में रहने वाली 30 वर्षीय युवती का आरोप है कि 6 मई कि सुबह 7:00 बजे वह अपनी मां के साथ दवा लेकर आ रही थी। तभी सचिन पासी व जितेंद्र पासी अपने 5-6 अज्ञात साथियों के साथ रास्ते में उससे छेड़खानी करने लगे। विरोध पर ना सिर्फ गाली गलौज की बल्कि उसे पीटा भी और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने उसी दिन घटना की शिकायत धूमनगंज थाने में की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि 8 मई को आरोपी फिर उसके घर पर चढ़ आए और गाली गलौज करते हुए जान से मारने को धमकाया। आरोप है कि शिकायत लेकर लगातार धूमनगंज थाने का चक्कर काटती रही लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। यही नहीं सोमवार को एक बार फिर जब पीड़िता अपने भाई के साथ थाने पहुंची तो उसे ही वहां बैठा लिया गया। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत सीओ सिविल लाइंस से की। जानकारी पर सीओ ने धूमनगंज पुलिस को निर्देशित किया तब जाकर पीड़िता की शिकायत पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed