फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocates will now have to deposit Rs 250 as COP renewal fee, the new chairman of the Bar Council

यूपी : अधिवक्ताओं को अब 250 रुपये जमा करना होगा सीओपी नवीनीकरण शुल्क, बार कौंसिल के नए अध्यक्ष ने दी जानकारी

Wed, 23 Aug 2023 03:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Aug 2023 03:41 PM IST
सार

अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष जय नारायण पांडेय को सदस्य सचिव पद पर नामित किया गया है। उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान उन्होंने वित्तिय रिकॉर्ड भी प्रस्तुत किए। बताया कि बार काउंसिल के गठन के बाद से अब तक कुल 14 करोड़, 67 लाख, 23 हजार रुपये अधिवक्ता हितकारी समिति के द्वारा बीमार अधिवक्ताओं को दिया गया है।

विज्ञापन
Advocates will now have to deposit Rs 250 as COP renewal fee, the new chairman of the Bar Council
यूपी बार काउंसिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के नए अध्यक्ष शिव कुमार गौड़ ने कहा कि अधिवक्ताओं को सीओपी नवीनीकरण शुल्क पांच सौ रुपये की बजाय 250 रुपये देना होगा। इस संबंध में उनके द्वार अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद ही सदन की बैठक हुई और नवीनीकरण शुल्क को 50 फीसदी घटा दिया गया। नए अध्यक्ष मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बार काउंसिल के कार्यालय में मीडिया से मुखातिब थे।

विज्ञापन

 

अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष जय नारायण पांडेय को सदस्य सचिव पद पर नामित किया गया है। उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान उन्होंने वित्तिय रिकॉर्ड भी प्रस्तुत किए। बताया कि बार काउंसिल के गठन के बाद से अब तक कुल 14 करोड़, 67 लाख, 23 हजार रुपये अधिवक्ता हितकारी समिति के द्वारा बीमार अधिवक्ताओं को दिया गया है।

विज्ञापन


पांच करोड़, 25 लाख, 65 हजार रुपये कोरोना पीडि़त अधिवक्ताओं को, 15 करोड़, 65 लाख रुपये अधिवक्ता वृद्धावस्था मृत्यु दावा योजना के अंतर्गत खर्च किया गया है। इसके अलावा 10 करोड़, 58 लाख, 18 हजार, 953 रुपये कोरोना काल में पीडि़त अधिवक्ताओं को उनके बार संघ केजरिए 21 अगस्त को जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नए अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आपराधिक कार्यों में लिप्त अधिवक्ताओं की सूची तैयार की जा रही है। उन्हें चिन्हित करने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अधिवक्ताओं से संयम बरतने की भी नसीहत दी। इस मौके पर उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय, सचिव जय नारायण पांडेय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed