{"_id":"573a329e4f1c1b2a4aac7c48","slug":"advocates-union-elections-will-be-on-may-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 मई को ही होगा अधिवक्ता संघ का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 मई को ही होगा अधिवक्ता संघ का चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 17 May 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव निर्धारित तिथि 27 मई को ही होगा। हाईकोर्ट ने चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करते हुए निर्देश दिया कि चुनाव समय से कराया जाए। चुनाव अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि चुनाव संपन्न कराने में पर्यवेक्षक का सहयोग करें। कोर्ट ने निबंधक अनूप कुमार गोयल को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
याची के अधिवक्ता प्रभाकर अवस्थी के अनुसार जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव 27 मई को घोषित किया गया था, मगर बाद में संघ के पदाधिकारियों में चुनाव तिथि को लेकर मतभेद पैदा हो गया। संघ के मंत्री और एल्डर कमेटी घोषित तिथि को ही चुनाव कराने के पक्ष मेें हैं, जबकि अध्यक्ष ने गर्मी और मतदाता सूची तैयार न होने का हवाला देते हुए चुनाव जुलाई में कराने की घोषणा की। इसे लेकर मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया। कोर्ट ने चुनाव निर्धारित समय में कराने का निर्देश देते हुए अपना पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है तथा दोनों चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह पर्यवेक्षक को चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करें।