फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocates protested against the appointment of Dushyant Kumar Gautam as Governor.

Prayagraj News: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर अधिवक्ताओं ने जताया विरोध

Sat, 17 Oct 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 17 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Advocates protested against the appointment of Dushyant Kumar Gautam as Governor.
Photo Title
अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच लंबित रहने के दौरान दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में अधिवक्ता मंच, इलाहाबाद के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन मजिस्ट्रेट के माध्यम से भेजकर नियुक्ति के फैसले पर पुनर्विचार करने और इसे रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीआईपी के मामले में सीबीआई जांच लंबित है। ऐसे में दुष्यंत कुमार गौतम को सांविधानिक पद पर नियुक्त किया जाना निष्पक्ष जांच, सार्वजनिक जवाबदेही और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को लेकर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

सभा को अधिवक्ता हृदय लाल मौर्य, नितेश कुमार, प्रिया, लुबना, कपिल देव यादव, प्रशांत, नंदलाल गुप्त और घनश्याम मौर्य, चार्ली प्रकाश समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। संचालन मो. सईद सिद्दीकी ने किया। इस दौरान मंच के संयोजक राजवेंद्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता केके राय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed