{"_id":"61042d848ebc3e85955a8a7f","slug":"advocates-beyond-60-years-get-pension-mrityunjay","type":"story","status":"publish","title_hn":"साठ वर्ष पार अधिवक्ताओं को मिले पेंशन- मृत्युंजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साठ वर्ष पार अधिवक्ताओं को मिले पेंशन- मृत्युंजय
Fri, 30 Jul 2021 10:19 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:19 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मृत्युंजय तिवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर साठ वर्ष से अधिक उम्र के अधिवक्ताओं को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
prayagraj news : money
- फोटो : prayagraj
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मृत्युंजय तिवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर साठ वर्ष से अधिक उम्र के अधिवक्ताओं को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिए जाने की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने अधिवक्ताओं को मेडिकल क्लेम के रूप में पांच लाख रुपये तथा मृत्यु या गंभीर बीमारी की स्थिति में पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की योजना लागू करने की भी मांग की है।
मृत्युंजय का कहना है कि प्रदेश सरकार ने अधिवक्ता कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इनमें हाईकोर्ट के पास मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव काफी महत्वपूर्ण है। इसके बनने से अधिवक्ताओं को 4500 चैंबर भी मिलेंगे तथा हजारों चार पहिया व दो पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इससे हाईकोर्ट के आसपास लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल सकेगी।