फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocate wife, who had gone to visit Kyeti Falls, died after falling into a 300 feet deep gorge.

Prayagraj : क्याेटी जलप्रपात में घूमने गई अधिवक्ता की पत्नी 300 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत

Sat, 20 Jul 2024 06:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Jul 2024 06:26 AM IST
सार

सौरभ पटेल पुत्र रामनिवास पटेल शिवकुटी के लाला की सराय में रहते हैं। वह हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। इसी साल अप्रैल में उनकी शादी सोरांव निवासी वर्तिका से हुई थी। शुक्रवार सुबह दोनों घर से यह कहकर निकले कि वह घूमने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Advocate wife, who had gone to visit Kyeti Falls, died after falling into a 300 feet deep gorge.
क्योटी जल प्रपाात। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिवकुटी से रीवा स्थित क्योटी जलप्रपात घूमने गई अधिवक्ता की पत्नी वर्तिका(28) की 300 फीट खाई में गिरने से मौत हो गई। वह पति संग वहां गई थीं और फोटो खिंचवाने के दौरान पैर फिसलने से यह हादसा हुआ। स्थानीय पुलिस संग एसडीआरएफ छह घंटे बाद शव खोज सकी। हालांकि अंधेरा होने के कारण शव बाहर नहीं निकाला जा सका। पुलिस ने शनिवार सुबह शव निकाले जाने की बात कही है।

विज्ञापन


सौरभ पटेल पुत्र रामनिवास पटेल शिवकुटी के लाला की सराय में रहते हैं। वह हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। इसी साल अप्रैल में उनकी शादी सोरांव निवासी वर्तिका से हुई थी। शुक्रवार सुबह दोनों घर से यह कहकर निकले कि वह घूमने जा रहे हैं। दोपहर में करीब एक बजे दोनों रीवा स्थित क्योटी जलप्रपात पर पहुंच गए। वहां पहले सौरभ ने तस्वीर खिंचाई और फिर वह मोबाइल से वर्तिका की तस्वीर खींचने लगे। इसी दौरान वर्तिका का पैर फिसला और वह खाई में जा गिरी। सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची और फिर थोड़ी देर बाद एसडीआरएफ के जवान भी आ गए।

विज्ञापन

सूचना पर रिश्तेदार धनंजय सिंह व अन्य परिजन भी शाम तक मौके पर पहुंच गए। छह घंटे तक चली खोजबीन के बाद वर्तिका को खोजा जा सका लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हालांकि गहराई ज्यादा होने के कारण शव बाहर नहीं निकाला जा सका। अंधेरा होने पर एसडीआरएफ भी वापस चली आई। रीवा पुलिस के लालगंज चौकी प्रभारी एसआई आरबी सिंह ने बताया कि खाई लगभग 300 फीट गहरी है। अंधेरा होने के कारण शव को बाहर निकालना रात में संभव नहीं है। फिसलन ज्यादा होने के कारण बचाव कार्य के दौरान हादसे की आशंका है। ऐसे में शनिवार सुबह शव निकाला जाएगा।

आंखों के सामने खाई में गिरी पत्नी, पति बदहवास

इस हादसे में पति सौरभ को गहरा सदमा पहुंचा। उनकी आंखों के सामने पत्नी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद वह बदहवास से हो गए थे। जानकारी पर शाम को प्रयागराज से परिजन पहुंचे तो वह उनसे लिपट कर बिलखने लगे। उन्हें फूट-फूटकर रोता देख परिजनों व रिश्तदारों की भी आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed