फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocate was driving the car, case filed on the complaint of injured youth

Prayagraj News: अधिवक्ता चला रहे थे कार, घायल युवक की तहरीर पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Advocate was driving the car, case filed on the complaint of injured youth
सिविल लाइंस में शुक्रवार आधी रात तेज रफ्तार में दौड़ रही थार एक अधिवक्ता चला रहे थे। पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को नोटिस तामीला कराते हुए उनकी कार भी सीज कर दी है। उधर, घायल युवक को हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

घायल राहुल रावत मूलरूप से उन्नाव का रहने वाला है, जो एक निजी कंपनी के सिविल लाइंस स्थित स्टोर का कर्मचारी है। वह यहीं पर रहता भी है। शनिवार को हालत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उसे घेर भेज दिया। उधर, उसकी ओर से शुक्रवार देर रात हादसे के संबंध में सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उसने तहरीर देकर बताया है कि वह बाइक से जा रहा था। सुभाष चौराहे पर तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दिया। इसमें वह छिटककर दूर जा गिरा और उसे सीने व घुटने में चोटें आईं।
विज्ञापन

उधर, कार में फंसकर काफी दूर तक घिसटते चले जाने से बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त कार चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम शशांक श्रीवास्तव निवासी कीडगंज और खुद को अधिवक्ता बताया है। पीड़ित की तहरीर पर लापरवाही से वाहन चलाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। नोटिस तामील कराकर उन्हें छोड़ दिया गया है। जबकि, कार सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed