फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocate riding a bike dies after colliding with a Nilgai

Prayagraj News: नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Advocate riding a bike dies after colliding with a Nilgai
उदईपुर गांव में नहर के पास शुक्रवार को रामगढ़ कोठारी निवासी अधिवक्ता की बाइक को नीलगाय ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद अधिवक्ता का शव गांव पहुंचा तो परिजन बेसुध हो गए।
विज्ञापन

रामगढ़ कोठारी निवासी कृष्णानंद यादव (55) जिला न्यायालय में वकालत करते थे। शुक्रवार को वह ग्राम न्यायालय फूलपुर आए हुए थे। वहां से मुकदमे की पैरवी करने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। उदईपुर गांव के सामने नहर की पटरी पर पहुंचने पर नीलगाय ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। कृष्णानंद सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

किसी ने उनके घर पर सूचना दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें फूलपुर स्थित नर्सिंग होम में ले गए। लेकिन, हालत गंभीर होने पर वहां से एसआरएन प्रयागराज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। देर शाम उनका अंतिम संस्कार गंगा घाट पर किया गया। पत्नी माधुरी देवी, उनकी तीन बेटियों और दो बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटे अभी छोटे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट न उतारते तो शायद बच जाती जान
लोगों ने बताया कि अधिवक्ता कृष्णानंद यादव ने गांव के समीप रुककर सड़क के किनारे सब्जी की दुकान पर सब्जी खरीदी। इसी दौरान उन्होंने हेलमेट उतार कर बाइक की हैंडल में टांग दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह बिना हेलमेट लगाए ही बाइक चलाने लगे। आगे नहर के पास नीलगाय ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से सिर में गंभीर चोट आ गई। लोगों का कहना है कि अगर वह हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed