{"_id":"695cd428f4445eda360f73fc","slug":"advocate-jk-upadhyay-appointed-as-high-court-justice-notification-issued-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"High Court : अधिवक्ता जेके उपाध्याय हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति नियुक्त, जारी की गई अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
High Court : अधिवक्ता जेके उपाध्याय हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति नियुक्त, जारी की गई अधिसूचना
Tue, 06 Jan 2026 02:51 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:51 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार के अपर शासकीय अधिवक्ता जय कृष्ण (जेके) उपाध्याय को न्यायमूर्ति नियुक्त किए जाने की कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
जस्टिस जेके उपाध्याय।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार के अपर शासकीय अधिवक्ता जय कृष्ण (जेके) उपाध्याय को न्यायमूर्ति नियुक्त किए जाने की कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने मुहर लगा दी है। विधि एवं न्याय मंत्रालय के संयुक्त सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन की ओर से सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।
विज्ञापन
मिर्जापुर के राजगढ़ विकासखंड स्थित खैरा गांव के मूल निवासी जय कृष्ण उपाध्याय वर्तमान में 2009 से इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपर शासकीय अधिवक्ता (क्रिमिनल) नियुक्त हुए थे। ये आपराधिक मामलों के जानेमाने अधिवक्ता हैं। इन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गांव के परिषदीय विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद मौनी स्वामी इंटर कॉलेज से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन
आगे की पढ़ाई के लिए प्रयागराज विश्वविद्यालय का रुख किया, जहां से स्नातक एवं विधि की डिग्री हासिल की। इनके बड़े भाई रामकृष्ण उपाध्याय लखनऊ के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि दूसरे बड़े भाई श्रीकृष्ण उपाध्याय मिर्जापुर के राजगढ़ ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन