फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भविष्य पर भी संकट, निधि से निकालने लगे पैसा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Advance withdrawal from Provident fund
money

कोरोना वायरस की वजह से लोगों का भविष्य भी संकट में चला गया है। कर्मचारियों ने भविष्य निधि से पैसा निकालने के लिए आवेदन शुरू कर दिया है। ईपीएफओ के प्रयागराज क्षेत्र में दो दर्जन आवेदन आ चुके हैं। हालांकि केवाईसी तथा तकनीकी कारणों से अभी भुगतान शुरू नहीं हो सका है । अफसरों का कहना है कि ईपीएफओ में पंजीकृत कर्मचारी ऑनलाइन आवेदन से बचना चाहते हैं।

Advance withdrawal from Provident fund
डेमो - फोटो : डेमो

इसलिए लाकडाउन हटने तथा संस्थान खुलने के बाद पैसा निकालने के लिए आवेदनों की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी. इसे देखते हुए तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं। लाकडाउन की वजह से बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए हैं। कर्मचारी भी गंभीर आर्थिक संकट में हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने ईपीएफओ में पंजीकृत कर्मचारियों के लिए 3 महीने के वेतन एवं महंगाई भत्ते या कुल जमा राशि का 75 प्रतिशत में से जो, कम हो उसे निकालने की अनुमति दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Advance withdrawal from Provident fund
demo pic
ईपीएफओ की ओर से घोषणा की गई थी कि आवेदन वाले दी भुगतान की कोशिश होगी। गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारियों ने अपने भविष्य निधि खाता से पैसा निकालने के लिए आवेदन भी शुरू कर दिया है। हालांकि अभी उन्हें यहां से भी राहत नहीं मिल पाई है। कई के केवाईसी में गड़बड़ी है तो तकनीकी खामियां भी भुगतान में आड़े आ रही है। अफसरों का कहना है कि इन दिक्कतों को दूर किया जा रहा है। अब मंगलवार को कार्यालय खुलेंगे।

इसके बाद ही भुगतान की उम्मीद है। सरकार ने अपना और कर्मचारी दोनों का अंशदान यानी कुल 24 फीसदी राशि ईपीएफओ खाता में जमा करने की घोषणा की है। हालांकि अभी इस बाबत शासनादेश का इंतजार है लेकिन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. इसका लाभ उन्हें ही मिलेगा जहाँ कर्मचारियों की संख्या 100 से कम है और इनमें से 90 फीसदी का वेतन 15 हजार रुपये से कम है.
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed