फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   advance came to bank account fill cylinder

बैंक खाते में आया एडवांस, भराएं सिलिंडर

Thu, 09 Apr 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
advance came to bank account fill cylinder
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत उज्जवला लाभार्थियों के खाते में गैस सिलिंडर भराने के लिए एडवांस धनराशि भेज दी गई है। यह जानकारी बैंक की ओर से भी दी जा रही है। लाभार्थी अपने खाते से रकम निकालकर सिलिंडर भरा सकते हैं। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो मई में सिलिंडर के लिए एडवांस धनराशि नहीं भेजी जाएगी। यह जानकारी बुधवार को इंडियान ऑयल के एरिया मैनेजर अबिकर पॉल ने दी।
विज्ञापन

बताया कि बैंकों की ओर से उन्हेें जानकारी दी गई है कि उज्जवला के लाभार्थियों के खाते में सिलिंडर के लिए एडवांस धनराशि आ गई है। लाभार्थी इस धनराशि को निकालकर सिलिंडर भरवा लें। अप्रैल में सिलिंडर ले लेते हैं तो ही मई में खाते में एडवांस धनराशि भेजी जाएगी, जिससे आप अगले महीने का भी सिलिंडर ले सकें। यही क्रम इसके अगले महीने अर्थात जून तक चलेगा। जिससे जून महीने में आपके खाते में आई धनराशि से आप तीसरा सिलिंडर भी ले सकेंगे। यह योजना फिलहाल एक अप्रैल से 30 जून तके चलेगी, जिसके अंतर्गत कुल तीन सिलिंडर प्राप्त किए जा सकेंगे। पहला सिलिंडर प्राप्त करने के 15 दिन के बाद ही दूसरे सिलिंडर के लिए बुकिंग की जा सकेगी। एक माह में एक ही सिलिंडर दिया जा सकेगा। जिले में उज्जवला योजना के तहत इंडियन ऑयल के अलावा एचपीसीएल और बीपीसीएल के पौने चार लाख लाभार्थी हैं। यह योजना सभी गैस कंपनियों के उज्जवला लाभार्थियों के लिए लागू गई है। एचपीसीएल और बीपीसीएल के लाभार्थियों के खाते भी एडवांस धनराशि भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed