फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Adulterated milk and mustard oil were being sold, fine of Rs 13 lakh imposed on 55 shopkeepers

सैंपलिंग : मिलावटी दूध एवं सरसों तेल की हो रही थी बिक्री, 55 दुकानदारों पर 13 लाख का लगा जुर्माना

Fri, 06 Dec 2024 01:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Dec 2024 01:43 PM IST
सार

जांच में मिलावटी दूध तथा सरसों तेल की बिक्री की पुष्टि हुई है। इस पर डेयरी संचालक पर 50 हजार तथा सरसों तेल विक्रेता पर 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले कुल 55 दुकानदारों पर 13 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
Adulterated milk and mustard oil were being sold, fine of Rs 13 lakh imposed on 55 shopkeepers
नमूना फेल होने पर लगा जुर्माना। - फोटो : Amar ujala

विस्तार

जांच में मिलावटी दूध तथा सरसों तेल की बिक्री की पुष्टि हुई है। इस पर डेयरी संचालक पर 50 हजार तथा सरसों तेल विक्रेता पर 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले कुल 55 दुकानदारों पर 13 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग की ओर से अलग-अलग समय पर खाद्य पदार्थों के संदिग्ध नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए थे। जांच में 55 नमूने अधोमानक पाए गए। इसके बाद एडीएम सिटी ने सुनवाई के बाद इनके खिलाफ अर्थदंड लगाया है।सबसे अधिक 60 हजार रुपये का जुर्माना एलनगंज के तेल के व्यवसायी सुधीर कुमार गुप्ता पर लगाया गया है। वहीं प्रतापगढ़ के दूध विक्रेता महेंद्र मनजीत पटेल पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।

विज्ञापन


इनके अलावा खाद्य पदार्थाें की बिक्री पर नैनी के लाला पाल, इमामंगज-हंडिया राकेश कुमार, हिम्मतगंज के मनीष कुमार, मेजा रोड के सुधीर कुमार गुप्ता, पीपलगांव की निर्मला साहू, कर्नलगंज विजय कुमार केसरवानी, फाफामऊ के रंजीत कुमार, सैदपुर के वीरेंद्र कुमार पाल, साहित्य सम्मेलन मार्ग के सुजीत गुप्ता, आंबेडकर नगर के प्रवीण कुमार सिंह, मुट्ठीगंज के संतोष कुमार केसरवानी, नैनी के शाहबाज, मालवीय नगर की नीलम पुरवार, मलावा खुर्द के विमलेश कुमार, घूरपुर के विकास कुमार पटेल, खीरी के कपिल देव, झलवा के अजय यादव, दारागंज के संजय वैश्य, अटरामपुर के सुशील कुमार, हंडिया के शारदा डेयरी शामिल हैं।

विज्ञापन

इसी तरह कर्नलगंज के मोहम्मतद सुल्तान, मुट्ठीगंज के राजेश कुमार मालवीय, फुलवरिया जसरा के आशुतोष कुमार मौर्या, मऊआइमा के राम लखन, कर्नलगुज के दीप्तिमान घोष, नवाबगंज के शंकर लाल, कनिहार के शंकर लाल गुप्ता, पीपलगांव के मोनू, धनुपुर के मुरलीधर, जुगनीडीह-सिकंदरा के राम जनम यादव, झूंसी के विकास शर्मा, मऊआइमा के सुनील कुमार केसरवानी, फाफामऊ के नवीन कुमार पाल, धूमनगंज के संजय जायसवाल, मटियारा रोड के अजीत कुमार गुप्ता, कर्नलगंज के मो.सद्दाम, मो.साजिद, घूरपुर के उदयराज यादव, कोरांव के वासदेव सिंह, चौक के संदीप गुप्ता है।

विज्ञापन

इसके अलावा नार्थ मलाका के सगीर अहमद, हनुमानगंज के कमलेश यादव, सिविल लाइंस के सचिन अग्रवाल, इरादतगंज के आदित्य गुप्ता, दारागंज के सुमित कुमार यादव, बारा के श्यामू यादव, चौक के मेसर्स हैदरी, मुट्ठीगंज के मुन्ना अन्न भंडार, हिंदी साहित्य सम्मेलन की पुनीता, कटरा के उमेश चंद्र चौरसिया, नूरुल्लाह रोड के धर्मेंद्र कुमार केसरवानी तथा नैनी के पंचमलाल केसरवानी पर अर्थदंड लगाया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सुशील कुमार सिंह ने बताया कि 30 दिन के भीतर अर्थदंड जमा नहीं करने पर आरसी जारी कर वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed