फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Admit Card: UPTET Exam 2021 Admit Card Released, Know How to Download Admit Card

प्रवेशपत्र : यूपी-टीईटी परीक्षा-2021 के प्रवेश पत्र जारी, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

Fri, 19 Nov 2021 09:36 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Nov 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
Admit Card: UPTET Exam 2021 Admit Card Released, Know How to Download Admit Card
uptet

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 के प्रवेश पत्र गुरुवार रात तक वेबसाइट पर अपलोड हो जाएंगे। शुक्रवार से अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की अधिकृत वेबसाइट- http//updeled.gov.in पर जाकर अपलोड कर सकते हैं। परीक्षा 28 नवंबर को जिलों में निर्धारित केंद्रों पर होगी। 

विज्ञापन


सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) संजय कुमार उपाध्याय के मुताबिक अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट से अपलोड करना है। किसी अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रवेश पत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल प्रति लाना होगा। इसके अलावा उन्हें  प्रशिक्षण योग्यता का मूल प्रमाण पत्र अथवा किसी भी सेमेस्टर के निर्गत अंक पत्र की मूल प्रति अथवा संबंधित प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य या सक्षम अधिकारी द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंक प्रत्र की प्रमाणित प्रति भी जरूर लाना होगा।

विज्ञापन

वैध प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति एवं उल्लिखित प्रमाण पत्र नहीं होने पर अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों को भली भांति अध्ययन कर लें। 28 नवंबर को यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली में सुबह दस से साढ़े बारह बजे के बीच प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में दोपहर ढाई से पांच बजे के बीच उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा संपन्न होगी।

प्राथमिक स्तर की 12,91,628 अभ्यर्थी हैं, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 8,73,552 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह परीक्षा के सूबे के सभी जनपदों में संपन्न होगी। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण का काम भी अंतिम दौर में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed