{"_id":"635ebce81fa5a8048b56e014","slug":"admit-card-for-mts-tier-2-exam-released-exam-will-be-held-on-november-6-for-recruitment-to-7709-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC : एमटीएस टियर-2 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 7709 पदों पर भर्ती के लिए छह नवंबर को होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSC : एमटीएस टियर-2 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 7709 पदों पर भर्ती के लिए छह नवंबर को होगी परीक्षा
Sun, 30 Oct 2022 11:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:35 PM IST
सार
हवलदार पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की पैदल चाल परीक्षा भी होगी। पुरुष अभ्यर्थियों को 15 मिनट में1600 मीटर और महिला अभ्यर्थियों को 20 मिनट में एक किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कर्मचारी चयन अयोग (एसएससी) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) एवं हवलदार-2021 टियर-2 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा छह नवंबर को आयोजित की जाएगी। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में 7709 पदों पर भर्ती के लिए टियर-टू की परीक्षा में 69160 अभ्यर्थी शामिल होंगे। टियर-2 की परीक्षा 30 मिनट की होगी। इसमें हिंदी या अंग्रेजी में निबंध लिखना होगा।
विज्ञापन
निबंध 50 अंकों का होगा और क्वालीफाइंग होगा। एमटीएस के 3854 पदों के लिए 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग और 252 पदों के लिए 18 से 27 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी पात्र हैं। वहीं, हवलदार के 3603 पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन
हवलदार पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की पैदल चाल परीक्षा भी होगी। पुरुष अभ्यर्थियों को 15 मिनट में1600 मीटर और महिला अभ्यर्थियों को 20 मिनट में एक किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। टियर-2 की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइट https://ssc-cr.org पर उपलब्ध हैं, जिसमें परीक्षा केंद्र के शहर एवं शिफ्ट की जानकारी दी गई है। दो नवंबर से प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र का नाम भी वेबसाइट पर अपडेट हो जाएगा, जिसके बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे।
विज्ञापन