फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Admission will be done in LLB from today, 46 in LLM and 110 students in BA

एलएलबी में आज से होंगे दाखिले, एलएलएम में 46 और बीए में 110 छात्रों ने लिए प्रवेश

Sat, 11 Dec 2021 10:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Admission will be done in LLB from today, 46 in LLM and 110 students in BA
एलएलबी में आज से होंगे दाखिले, एलएलएम में 46 और बीए में 110 अभ्यर्थियों ने लिए प्रवेश
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में 12 दिसंबर से एलएलबी में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू जाएगी। एलएलबी में दाखिले के लिए रविवार को सभी श्रेणी (अनारक्षित) वर्ग में 180.20 या अधिक अंक और एसटी वर्ग में 100 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को सुबह नौ से दोपहर 12.30 बजे तक प्रवेश भवन में रिपोर्ट करने को कहा गया है। काउंसलिंग/प्रवेश अपराह्न दो बजे से शुरू होगा। इसके अलावा एलएलबी में प्रवेश के लिए कर्मचारी/शिक्षक कोटा का सर्टिफिकेट जमा कर चुके अभ्यर्थियों को 17 दिसंबर को प्रवेश भवन में बुलाया गया है। वहीं, शनिवार को एलएलएम और बीए में प्रवेश लिए गए। एलएलएम में 46 दाखिले हुए, जिसमें अनारक्षित वर्ग के 21, ओबीसी वर्ग के 15, एससी वर्ग के पांच, एसटी वर्ग के तीन और ईडब्ल्यूएस के दो अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं, बीए में 110 दाखिले हुए, जिनमें एससी वर्ग के 108 और एसटी वर्ग के दो अभ्यर्थी शामिल हैं।
इविवि में बीएससी प्रवेश के कटऑफ
14 दिसंबर को बीएससी मैथ्स में कर्मचारी/शिक्षक कोटा का सर्टिफिकेट जमा कर चुके अभ्यर्थी, बीएससी बायो में कर्मचारी/शिक्षक कोटा का सर्टिफिकेट सर्टिफिकेट जमा कर चुके अभ्यर्थी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 164 या अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी और बीएससी होमसाइंसस में कर्मचारी/शिक्षक कोटा का सर्टिफिकेट जमा कर चुके अभ्यर्थी।
विज्ञापन

इविवि में पीजी प्रवेश
रसायन विज्ञान में 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे 166 या अधिक अंक सभी श्रेणी के अभ्यर्थी
सीएमपी डिग्री कॉलेज
13 दिसंबर को बीकॉम में 129.20 या अधिक अंक ओबीसी, 110 या अधिक अंक एससी, 130 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग, बीएससी गणित में 146 या अधिक अंक अनारक्षित श्रेणी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग और बीएससी जीव विज्ञान में 114 या अधिक अंक ओबीसी, 96 या अधिक अंक एससी, 110 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed