{"_id":"60ce10570e0f7a34e4353872","slug":"admission-process-will-start-soon-in-allahabad-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जल्द शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जल्द शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
Sat, 19 Jun 2021 09:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 19 Jun 2021 09:12 PM IST
सार
- मौजूदा सत्र तो संभला, अब नए सत्र को पटरी पर लाने की कवायद
- प्रवेश प्रक्रिया पर निर्णय के लिए इस हफ्ते बैठक करने की तैयारी
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में स्नातक के सभी छात्र-छात्राओं को प्रमोशन देकर मौजूद सत्र को संभाल लिया गया, लेकिन नए सत्र को पटरी पर लाने की चुनौती बढ़ती जा रही है। प्रवेश में जितनी देर होगी, नए सत्र पर भी उतना ही असर पड़ेगा। ऐसे में इविवि प्रशासन प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही शुरू करेगा। इस हफ्ते प्रवेश प्रक्रिया पर निर्णय के लिए इविवि बैठक करने की तैयारी कर रहा है।
इविवि में गर्मी की छुट्टियों के बाद जुलाई के पहले सप्ताह से नवप्रवेशियों की कक्षाएं शुरू हो जाती थीं, लेकिन इस बार कोविड के मद्देनजर नए सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया भी अब तक शुरू नहीं की जा सकी है। प्रवेश तो दूर, अब तक आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई है। इस बार सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को दी गई है, लेकिन कोविड के कारण एनटीए ने भी अपने स्तर से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू नहीं की।
वहीं, इविवि प्रशासन की ओर से पिछले दिनों यूजीसी को पत्र भेजकर प्रवेश प्रक्रिया के बारे में दिशा-निर्देश भी मांगे गए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन अब कुछ पाठ्यक्रमों में अपने स्तर से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर सकता है और आगामी बैठक में इस पर चर्चा होनी है। इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी का कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया को लेकर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा, ताकि नए सत्र पर कोई असर न पड़े।