{"_id":"5e7efd718ebc3e774f34eba2","slug":"administration-strict-on-those-breaking-rules-during-lockdown-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: मुनाफाखोरी में शामिल 9 कारोबारी गिरफ्तार, शराब तस्करी को लेकर भी प्रशासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: मुनाफाखोरी में शामिल 9 कारोबारी गिरफ्तार, शराब तस्करी को लेकर भी प्रशासन सख्त
Sat, 28 Mar 2020 01:02 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 28 Mar 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
लॉकडाउन के दौरान लोगों की मजबूरियों का फायदा उठाकर मुनाफाखोरी में जुटे प्रयागराज के व्यापारियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार सुबह मुंडेरा मंडी में छापा मारकर पुलिस ने मुनाफाखोरी कर रहे 9 कारोबारियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
ये व्यापारी नियमों के विरुद्ध मनमाने तरीके से फुटकर में सब्जियां बेच रहे थे। इन सभी के खिलाफ धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सख्ती के बावजूद चोरी छुपे हो रही शराब की आपूर्ति
वहीं लॉकडाउन में चौतरफा पुलिस होने के बावजूद चोरी छुपे शराब की आपूर्ति की जा रही है। पिछले चार दिनों में धूमनगंज और कीडगंज थाना क्षेत्र में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं जिसके बाद पुलिस अफसरों ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कहीं भी शराब की आपूर्ति होती मिली तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन