{"_id":"67632c5dbfbfe4918d0ba334","slug":"adi-shakti-maa-kamakhya-devi-india-best-national-film-award-allahabad-news-c-358-1-pr11002-119964-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आदि शक्ति मां कामाख्या देवी भारत को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आदि शक्ति मां कामाख्या देवी भारत को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीजेडसीसी के प्रेक्षाग्रह में सातवें अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक पर्यटन फिल्म महोत्सव के समापन पर पुरस्कार वितरण किया गया। आईएफएफसी सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ‘आदि शक्ति मां कामाख्या देवी’ भारत ने जीता। आईएफएफसी इंटरनेशनल बेस्ट फिल्म अवार्ड स्विट्जरलैंड को फिल्म माई बेस्ट एफपीवी ड्रोन शॉट्स के लिए मिला। आईएफएफसी सर्वश्रेष्ठ पर्यटन फिल्म ‘द सिटी ऑफ लॉस्ट टेंपल’ पाकिस्तान, संस्कृति पर आईएफएफसी की सर्वश्रेष्ठ फिल्म ‘थालवट्टम’ भारत, आईएफएफसी उत्तर प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ फिल्म ‘भानगढ़: एक राजस्थानी लोककथा’ को मिला। उप्र पर आईएफएफसी सर्वश्रेष्ठ फिल्म ‘वाराणसी-निर्वाण का शहर’को मिला। आईएफएफसी जूरी पुरस्कार ‘सबसे खूबसूरत काबुली ड्रेस’ अफगानिस्तान और ‘सेरेनिटी लैंड’ यूएसए ने साझा किया।
मुख्य अतिथि फिल्म निर्देशक-निर्माता सुनील दर्शन और अभिनेत्री अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन ने पुरस्कार वितरित किया। सर्वश्रेष्ठ छात्र श्रोता निर्णायक मंडल का पुरस्कार साधना सिंह, सेंट मदर टेरेसा स्कूल ऑफ नर्सिंग प्रयागराज प्रथम का रनर अप मिथुन मौर्य, जीबीटीआई प्रयागराज और छात्र निर्णायक मंडल में द्वितीय रनर अप का पुरस्कार फिजिक्स वाला इंस्टीट्यूट के अभिनव ने जीता।
विज्ञापन
यूपी फिल्म स्क्रिप्ट लेखन पुरस्कार पायल दुबे को मिला
उप्र के नवोदित फिल्म निर्माताओं के लिए यूपी फिल्म स्क्रिप्ट लेखन पुरस्कार की एक नई श्रेणी में डीएवी कॉलेज, कानपुर की पायल दुबे को मिला है। छात्रों के बीच सर्वश्रेष्ठ निर्णायक मंडल का पुरस्कार सेंट मदर टेरेसा स्कूल ऑफ नर्सिंग प्रयागराज की साधना सिंह को दिया गया है।
विज्ञापन
उप्र पर आईएफएफसी सर्वश्रेष्ठ फिल्म ‘वाराणसी-निर्वाण का शहर’ को मिला
उप्र पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार वाराणसी-निर्वाण का शहर ने प्राप्त किया। विकाश ठाकुर निर्देशित यह फिल्म 7.03 मिनट की है, जिसमें दिखाया गया कि वाराणसी वास्तव में सिर्फ एक आध्यात्मिक या धार्मिक गंतव्य से कहीं अधिक है। वाराणसी में होना निर्वाण प्राप्त करने जैसा लगता है। भारतीय संस्कृति पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार पांच मिनट की थालवट्टम को मिला। अश्विन कौशन निर्देशित फिल्म की कहानी केरल प्रांत में स्थित वेलिनेझी गांव पर केंद्रित है। जहां मनमोहक प्राकृतिक छटा व दूसरा पद्मश्री मट्टनूर शंकरकुट्टी के जीवन की उपलब्धियों को दिखाया गया।
माई बेस्ट एफपीवी ड्रोन शॉट्स को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार
समारोह में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार स्विटजरलैंड की फिल्म माई बेस्ट एफवीपी ड्रोन शॉट्स को मिला। हालांकि, फिल्म से जुड़ा कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा तो यह पुरस्कार अभिनेता राजेश पुरी को सौंपा गया। सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पर्यटन फिल्म का पुरस्कार पाकिस्तान की फिल्म द सिटी ऑफ लॉस्ट टेंपल को मिला। लेकिन, इसका भी कोई प्रतिनिधि मौके पर नहीं आ सका। यह पुरस्कार भी राजेश पुरी को दिया गया।
अफगानिस्तान की फिल्म को जूरी पुरस्कार
अफगानिस्तान की फिल्म सबसे खूबसूरत काबुली ड्रेस को सर्वश्रेष्ठ जूरी पुरस्कार प्रदान दिया गया। छह मिनट की यह फिल्म रेहाना के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने जन्मदिन पर सबसे खूबसूरत ड्रेस पहनना चाहती है। उसका भाई करीम ड्रेस खरीदना चाहता है, लेकिन यल्दा, जो छोटी बच्ची थी, उसे ड्रेस पसंद आ गया।