फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Additional Chief Secretary appeared in the Electricity Court in the matter of interrupted power supply

यूपी : हाईकोर्ट में एसीएस विद्युत ने कहा कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी है, विद्युत आपूर्ति होगी बहाल

Sat, 03 Dec 2022 07:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Dec 2022 07:52 PM IST
सार

प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश में विद्युत आपूर्ति बाधित करने के मामले में अपर मुख्य सचिव विद्युत महेश कुमार गुप्ता हाईकोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कोर्ट को आश्वासन दिया कि कर्मचारी नेताओं से बातचीत करके हड़ताल समाप्त कराई जाएगी और विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
Additional Chief Secretary appeared in the Electricity Court in the matter of interrupted power supply
court new - फोटो : istock

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश से कोर्ट में उपस्थित प्रदेश के अपर मुख्य सचिव विद्युत महेश कुमार गुप्ता ने कोर्ट को बताया कि दिन में अधिकारियों तथा मंत्री के साथ हुई मीटिंग के पॉवर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दिया है। उन्होंने, कहा कि अब विद्युत आपूर्ति पूरे प्रदेश में बहाल हो जाएगी। उन्होंने बताया कि विवाद का समाधान ढूंढ लिया गया है।

विज्ञापन



यह आदेश चीफ जस्टिस राजेश बिंदल एवं जस्टिस जेजे मुनीर की खंडपीठ ने पॉवर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों की हड़ताल से बाधित आवश्यक सेवाओं को देखते हुए स्वत कायम जनहित याचिका पर पारित किया है। शुक्रवार को प्रयागराज के विभिन्न इलाकों में निवास कर रहे वकीलों ने चीफ जस्टिस की बेंच में तीन दिन से बिजली व पानी की आपूर्ति ठप होने की शिकायत की थी। वकीलों ने कहा था कि बिजली विभाग के कर्मचारी पावर स्टेशनों में ताला बंद करके फरार हैं। तीन दिन से लोग अंधेरे में डूबे हैं तथा बिजली सप्लाई न होने के कारण पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। लोग परेशान हैं।

विज्ञापन

वकीलों के अनुरोध को स्वीकार कर हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन से इस संबंध में जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद प्रयागराज में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। परंतु कोर्ट ने प्रदेश के अन्य हिस्सों में विद्युत आपूर्ति को लेकर आज फिर 10.00 बजे केस की सुनवाई करने का निर्देश दिया था। सरकार की तरफ से प्रदेश के महाधिवक्ता मनीष गोयल के बयान से संतुष्ट न होकर चीफ जस्टिस की बेंच ने सुबह 10.15 बजे निर्देश दिया की एसीएस पावर 2.00 बजे कोर्ट में हाजिर हो।


हाईकोर्ट के निर्देश पर एसीएस पॉवर महेश कुमार गुप्ता तत्काल लखनऊ से चल दिए। एसीएस 3.00 के करीब चीफ जस्टिस की कोर्ट में हाजिर हुए और बताया की बिजली विभाग के कर्मचारियों व उनके प्रतिनिधियों से हुई वार्ता के बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है तथा बिजली सप्लाई चालू हो रही है। कोर्ट ने इस केस की फिर से सुनवाई के लिए अगले सप्ताह मंगलवार को तिथि नियत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed