फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ADA's bulldozers on the Anwar Market of Jhansi

झूंसी के अनवर मार्केट पर चला एडीए का बुल्डोजर

Mon, 29 Oct 2018 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Mon, 29 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ADA's bulldozers on the Anwar Market of Jhansi
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
कुंभ मेले को सड़क चौड़ीकरण के लिए रविवार को एडीए के तोड़ू दस्ते ने झूंसी के अनवर मार्केट पर अपना बुल्डोजर चलाया। इस दौरान सैकड़ों दुकान और एक तीन मंजिला मकान ध्वस्त कर दिया गया। दिनभर चली कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मचा रहा। सुरक्षा के लिहाज से एडीए अफसरों के साथ झूंसी पुलिस और पीएसी की एक टुकड़ी तैनात की गई थी। तमाशबीनों की भीड़ दिनभर जुटी रही।  
विज्ञापन


कुंभ मेले के लिए सड़क चौड़ीकरण का कार्य झूंसी में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर पिछले कई माह से चल रहा है। हाईवे के मध्य से दोनों ओर सड़क को 90-90 फीट चौड़ा किया जा रहा है। इस कड़ी में रविवार को झूंसी के अनवर मार्केट में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। बाजार मालिकों के मुआवजे की मांग को लेकर कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के कारण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई काफी दिनों लंबित थी। इसी बीच रविवार को एडीए के जोनल अधिकारी पीएन यादव की अगुवाई में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान अनवर मार्केट के सरवर अली व अन्य की कुल 92 दुकानें तथा मोहम्मद नियाज का तीन मंजिला मकान ध्वस्त कर दिया गया। मार्केट मालिक सरवर अली का कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट के अंडरटेकिंग में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। उधर, जोनल अधिकारी पीएन यादव ने इससे इंकार किया है। दिनभर चली कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा रहा। तमाशबीनों की भारी भीड़ जुटी रही।  
विज्ञापन


नगर पंचायत झूंसी में रविवार को भाजपा के झूंसी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष दिलीप निषाद की अगुवाई में हुई बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा की गई। इस मौके पर आत्माधर दुबे, दीपक दीक्षित, वीरेंद्र बहादुर सिंह, पिंटू नेता, धर्मानंद पांडेय, प्रमोद जायसवाल, राधे निषाद, शनि निषाद, राना मिश्र, प्रदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed