फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ada had difficulty selling the flats between Notbandi

नोटबंदी के बीच मुश्किल हुई एडीए के फ्लैटों की बिक्री

Sun, 18 Dec 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 18 Dec 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
Ada had difficulty selling the flats between Notbandi
फ्लैट - फोटो : amar ujala
नोटबंदी का असर इलाहाबाद विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित बहुमंजिला आवासीय योजनाओं पर भी दिख रहा है। एडीए ने बीते डेढ़ माह में तीन नई आवासीय योजनाएं लांच की, जबकि  एक के लिए तीन माह से आवेदन लिए जा रहे हैं। इनमें विभिन्न श्रेर्णियों के 834 फ्लैटों का निर्माण होना है लेकिन नोटबंदी का असर ऐसा पड़ा है कि इसके लिए आवेदक ही नहीं आ रहे हैं। हालत यह है कि  तीन योजनाओं में अब तक बमुश्किल 200 आवेदन आए हैं जबकि तीन माह पहले लांच की गई योजना में मात्र 41 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


निजी अपार्टमेंट की तुलना में मध्यम और निम्न आय वालों की पहली पसंद एडीए के फ्लैट ही होते हैं। यही कारण है कि तृतीय, चतुर्थ श्रेणी के सरकारी एवं गैर सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, जैसे तबके के लोग इन फ्लैटों को तरजीह देते हैं। ऐसा इसलिए भी कि बैंकों से आसानी से ऋण भी मिल जाता है, लेकिन नोटबंदी के बाद स्थिति ऐसी हो गई है, जैसे अब लोगों को आशियाने की आवश्यकता ही नहीं है। एडीए ने दिसंबर के शुरू में शांतिपुरम आवास योजना में 522 फ्लैटों वाली आनंद विहार बहुमंजिला आवास योजना लांच की। इसमें इसमें टू बीएचके प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के 366 तथा थ्री बीएचके प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के कुल 156 फ्लैटों का निर्माण होना है। इसके लिए अब तक करीब 90 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


इसी तरह नैनी में 48 फ्लैटों वाला आजाद अपार्टमेंट बनाने के लिए तैयारी है। इसमें सरल श्रेणई के 16 एवं सहज श्रेणी के 32 फ्लैट तथा इसी योजना में 96 फ्लैटों वाली जांह्नवी आवास योजना लांच की गई, जिसमें सरल एवं सहज श्रेणई के 48-48 फ्लैटों का निर्माण होना है। इन दोनों योजनाओं के लिए अब तक लगभग 60 आवेदन आए हैं। सबसे खराब स्थिति नूरुल्ला रोड स्थित परिमल आवास योजना की है, जहां टू बीएचके के 168 फ्लैटों का निर्माण होना है। यह योजना करीब तीन माह पहले लांच की गई लेकिन इसमें मात्र 41 आवेदन आए हैं। इसकी वजह से आवेदन करने की तिथि लगातार बढ़ाई जा रही है। अब परिमल समेत अन्य तीनों योजनाओं के लिए आवेदन की तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed