फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Action will be taken against the bank for not changing old and mutilated notes

UP: पुराने व कटे-फटे नोट नहीं बदलने पर बैंक के खिलाफ होगी कार्रवाई, आरबीआई के एजीएम ने किया औचक निरीक्षण

Thu, 22 Dec 2022 11:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Dec 2022 11:30 PM IST
सार

कानपुर के सहायक महाप्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने मुद्रा जारी करने के साथ पुराने एवं कटे-फटे नोट को बदले जाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। अजय ने बताया कि बुधवार को मिर्जापुर में एक बैंक की शाखा का औचक निरीक्षण किया गया था।

विज्ञापन
Action will be taken against the bank for not changing old and mutilated notes
आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक अजय प्रताप सिंह सिसोदिया का स्वागत करते बैंक अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुराने या कटे-फटे नोट बदलने में बैंक अब हीलाहवाली नहीं करेंगे। ऐसा करने वाले बैंक शाखाओं को जुर्माना भी देना पड़ सकता है। इसी तरह के मामले में रिजर्व बैंक ने मिर्जापुर की एक शाखा पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई कानपुर के तत्वावधान में गुरुवार को जिला स्तरीय मुद्रा प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसमें प्रयागराज के अलावा मिर्जापुर एवं सोनभद्र के अफसर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


कानपुर के सहायक महाप्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने मुद्रा जारी करने के साथ पुराने एवं कटे-फटे नोट को बदले जाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। अजय ने बताया कि बुधवार को मिर्जापुर में एक बैंक की शाखा का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान बैंक में पुराने नोट लिए जाने से मना कर दिया गया। इस पर शाखा से जुर्माना के तौर पर 10 हजार रुपये वसूले गए। एजीएम ने बैठक के बाद यहां भी यूको एवं एचडीएफसी बैंक की एक-एक शाखाओं का निरीक्षण किया। हालांकि, इन दोनों शाखाओं में पुराने नोट बदले गए।

विज्ञापन

इससे पहले बैठक में बैंक के अफसरों ने पैसे के लेनदेन में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी। अफसरों ने बैंक की शाखाओं में 10 रुपये के नोट की कमी का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि 10 की करेंसी की बहुत मांग है, लेकिन यह उपलब्ध नहीं है। इस पर एजीएम ने यथाशीघ्र 10 रुपये के नोट उपलब्ध कराने की बात कही। बैठक में अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक अनिल कुमार सिंह समेत अनेक अफसर मौजूद रहे।

रोड शो कर इंडियन बैंक की इंड शक्ति योजना की दी जानकारी
इंडियन बैंक के अफसरों ने गुरुवार को रोड शो करके 19 दिसंबर को शुरू इंड शक्ति 555 दिन योजना की जानकारी दी। इसके तहत 555 दिन के सावधि जमा पर वार्षिक सात फीसदी ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 7.15 फीसदी ब्याज मिलेगा। अफसराें ने बताया कि इस योजना की अंतिम तारीख 31 मार्च है। रोड शो में अंचल प्रबंधक पीके रथ, उप अंचल प्रबंधक उमेश भारद्वाज आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed