फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Action taken against 17 employees and officers over unsatisfactory feedback

Prayagraj News: असंतोषजनक फीडबैक पर 17 कर्मचारियों व अधिकारियों पर कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Action taken against 17 employees and officers over unsatisfactory feedback
तहसील दिवस पर सदर तहसील में लोगों की समस्या सुनते जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा।प्रशासन
फूलपुर तहसील में बीते तहसील दिवस के 51 निस्तारित प्रकरणों की जांच में 21 मामलों पर शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक प्रतिक्रिया मिली है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने संबंधित 17 कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

डीएम ने 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से इन मामलों का परीक्षण कराया था। परीक्षण में पाया गया कि कई कार्मिकों ने बगैर स्थलीय निरीक्षण के रिपोर्ट दी थी। कुछ ने सतही आख्या प्रस्तुत की थी जबकि अन्य ने संतोषजनक रिपोर्ट नहीं दी। जिलाधिकारी ने ऐसे कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बगैर स्थलीय निरीक्षण करने वालों पर विभागीय कार्रवाई की गई है। सतही आख्या प्रस्तुत करने वालों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। संतोषजनक आख्या न देने वालों को कठोर चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

इन्हें दी गई प्रतिकूल प्रविष्टि
पांच कार्मिकों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है। इनमें उप खंड अधिकारी विमलेश कुमार यादव, राजस्व लेखपाल पंकज कुमार, उप खंड अधिकारी विद्युत अमन सिंह और बोरिंग टेक्नीशियन अभिषेक कुमार पाल शामिल हैं। राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद को भी प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई। लेखपाल अजीत कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें जारी किया गया कारण बताओ नोटिस
कुल नौ कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें लेखपाल अर्चना यादव, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह, राजस्व लेखपाल विष्णुकांत मिश्र और लेखपाल महेंद्र कुमार सरोज शामिल हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी शिवानी यादव, वन दरोगा प्रेम चंद्र सिंह, लेखपाल मनोज कुमार मिश्रा, पूर्ति निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा और लेखपाल रमेश कुमार यादव को भी नोटिस मिला है। ग्राम विकास अधिकारी राजेश यादव व ग्राम पंचायत अधिकारी स्मिता तृप्ति को चेतावनी जारी की गई है।

सदर में 160 शिकायतों में से आठ का मौके पर निस्तारण
प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लापरवाही या उदासीनता पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। राजस्व, पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारियों को जमीनी जांच के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में कुल 160 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें 91 राजस्व, 35 पुलिस और 34 अन्य विभागों से थीं। इनमें से आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed