फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accused of raping a deaf and mute girl, beaten and taken to the police station

Prayagraj : मूकबधिर युवती से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी को पीटकर पहुंचाया थाने

Thu, 08 Jan 2026 06:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Jan 2026 06:23 PM IST
सार

औद्योगिक क्षेत्र थाना में मंगलवार रात साढ़े नौ बजे एक गांव की मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप युवक पर लगा है। युवती को खोजते हुए परिजन जब घटना स्थल पर पहुंचे तो आरोपी को देखा।

विज्ञापन
Accused of raping a deaf and mute girl, beaten and taken to the police station
मूक बधिर से दुष्कर्म। - फोटो : साेशल मीडिया।

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र थाना में मंगलवार रात साढ़े नौ बजे एक गांव की मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप युवक पर लगा है। युवती को खोजते हुए परिजन जब घटना स्थल पर पहुंचे तो आरोपी को देखा। परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया लेकिन कुछ ही देर में वह चकमा देकर फरार हो गया।

विज्ञापन


बुधवार सुबह परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, बुधवार दोपहर आरोपी को गांव वालों ने पकड़ लिया। उसे मारते हुए थाने ले आए। मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्जकर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। व्यौहरा जायसवाल नगर क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस के पास मंगलवार रात मूकबधिर दलित युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। परिजन युवती को खोजते हुए पहुंचे तो युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। लेकिन, वह चकमा देकर फरार हो गया। बुधवार सुबह पीड़िता को लेकर परिजन थाने पहुंचे और मामले की तहरीर दी।
विज्ञापन


पीड़िता की मां की तहरीर के मुताबिक उनकी बेटी न बोलती है और न ही सुनती है। मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे वह घर से बाहर किसी काम के लिए निकली थी। उसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने बताया कि सुबह थाने पहुंचे तो घंटों बैठाए रखा गया। आरोप है कि पुलिस आरोपी को पकड़ने के बजाय उससे फोन पर बात करती रही। दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी मनीष कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसी बीच युवक को गांव के ही कुछ लोगों ने दबोच लिया और उसे मारते-पीटते थाने ले गए। युवक के साथ मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ औद्योगिक क्षेत्र विपिन कुमार पाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी के साथ मारपीट की गई है। आरोपी के परिजनों द्वारा भी मारपीट की शिकायत की गई है। दुष्कर्म पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। 


पीड़िता की कराई जाएगी काउंसलिंग

दुष्कर्म पीड़िता मूक बधिर है। पुलिस मामले में उससे पूछताछ नहीं कर सकी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। लेकिन, पीड़िता से जानकारी एकत्रित करने के लिए पुलिस उसकी काउंसलिंग कराएगी। काउंसलिंग के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि उसके साथ क्या घटना घटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed