{"_id":"69b31b91736f65af36036f31","slug":"accused-of-pouring-boiling-oil-on-married-woman-for-dowry-allahabad-news-c-407-1-nan1008-12184-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दहेज के लिए विवाहिता पर खौलता हुआ तेल डालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दहेज के लिए विवाहिता पर खौलता हुआ तेल डालने का आरोप
Fri, 13 Mar 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
उतरांव थाना क्षेत्र के सिठौली गांव में दहेज को लेकर विवाहिता ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ना एवं शरीर पर खौलता हुआ तेल डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है।
सरायइनायत थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी रागिनी सोनकर की शादी दिसंबर 2023 में सिठौली में हुई थी। आरोप हैं कि शादी के बाद से ही सास, ससुर, देवर, ननद और पति द्वारा लगातार दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। आरोप है कि 10 मार्च की रात ससुराल जनों ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, पति ने उस पर खौलता तेल डालने का प्रयास किया । जिससे उसके हाथ झुलस गए।
घटना के बाद विवाहिता अपने भाई जितेंद्र के साथ उतरांव थाने पहुंची और लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पीड़िता का आरोप है कि अभी तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उसने बृहस्पतिवार को घटना की शिकायत 1090 पर भी किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।